उत्तर प्रदेश के विधानसभा चुनाव की तस्वीर अब साफ़ होने लगी है, चुनाव आयोग द्वारा चुनाव निशान सौंपे जाने के बाद मुख्यमंत्री अखिलेश बुधवार 18 जनवरी को कभी भी सपा-कांग्रेस गठबंधन का ऐलान कर सकते हैं।
खुलकर बोलने लगे हैं कांग्रेस नेता:
- यूपी में समाजवादी पार्टी अब गठबंधन के साथ चुनाव के रण में उतरेगी इस पर सभी का संशय खत्म हो गया है।
- इसी के साथ ही कांग्रेस नेता भी अब समाजवादी पार्टी के साथ गठबंधन की बात पर खुलकर बोलने लगे हैं।
- सूत्रों के अनुसार, अखिलेश यादव कांग्रेस के लिए 89 सीट और रालोद के लिए 20 सीटें छोड़ सकते हैं।
- यूपी में कांग्रेस की मुख्यमंत्री उम्मीदवार शीला दीक्षित ने तो ये तक कह दिया है कि, उन्हें सीएम की दावेदारी छोड़ ख़ुशी होगी।
गठबंधन की चुनौतियां:
- कांग्रेस और समाजवादी पार्टी के गठबंधन की ख़बरें बुधवार को कभी भी आ सकती हैं।
- लेकिन सपा-कांग्रेस के इस गठबंधन में कई चुनौतियां भी हैं, जिससे मुख्यमंत्री अखिलेश को दो-चार होना पड़ सकता है।
- सूत्रों के अनुसार, सीटों के बंटवारे को लेकर दोनों पार्टी के बीच गठबंधन को लेकर मुश्किलें हो सकती हैं।
- ऐसा कहा जा रहा है कि, कांग्रेस ने सपा के कब्जे वाली करीब 1 दर्जन सीटें मांगी हैं।
- जिसके बाद मुख्यमंत्री अखिलेश के सामने धर्मसंकट खड़ा हो गया है।
- अगर मुख्यमंत्री अखिलेश कांग्रेस की बात मान लेते हैं तो पार्टी में एक बार फिर से बगावत छिड़ सकती है।
- इन 10 सीटों के प्रत्याशी निर्दलीय या सपा के विरोधी दलों के साथ मिल चुनाव लड़ सकते हैं।
- इसी के तहत सपा के करीब 1 दर्जन से अधिक प्रत्याशी कांग्रेस के सिंबल पर चुनाव लड़ेंगे।
- आंकड़ों पर नजर डालें तो वे कांग्रेस और गठबंधन की कहानी साफ़ कह रहे हैं।
- साल 2012 के विधानसभा चुनाव में कांग्रेस को 27 और RLD को 9 सीटें मिली थीं।
- गौरतलब है कि, कांग्रेस के 8 और RLD के विधायक दल के नेता चौधरी दलबीर सिंह भाजपा में शामिल हो गए हैं।
UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें
Tags
#‘समाजवादी चुनौतियां’
#akhilesh problems after alliance
#chief minister Akhilesh Yadav
#chief minister akhilesh yadav will face several problems after alliance
#cm akhilesh problems after alliance
#cm akhilesh problems after alliance with indian national congress
#Indian National Congress
#उत्तर प्रदेश
#कांग्रेस
#कांग्रेस के साथ गठबंधन
#चुनाव आयोग
#चुनाव निशान
#भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस
#यूपी चुनाव
#विधानसभा चुनाव
#समाजवादी पार्टी
Divyang Dixit
Journalist, Listener, Mother nature's son, progressive rock lover, Pedestrian, Proud Vegan, व्यंग्यकार