उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने सोमवार को गाजियाबाद में हज हाउस कार्यक्रम को संबोधित किया।
भाजपा पर साधा निशाना:
- सूबे के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने सोमवार को गाजियाबाद में हज हाउस कार्यक्रम में पार्टी की उपलब्धियां गिनाई।
- इसके साथ ही उन्होंने केंद्र सरकार और भाजपा पर निशाना साधा।
- उन्होंने भाजपा से प्रश्न पूछते हुए कहा कि, विकास का दावा करने वाले बताएं गाजियाबाद में क्या किया?
- उन्होंने आगे बोलते हुए कहा कि, केंद्र और भाजपा के लोग अपने काम गिनाएं।
- केंद्र सरकार पर हमला करते हुए सीएम ने कहा कि, नीति आयोग ने प्रदेश के हिस्से का पैसा कम किया है।
- इसी में आगे बोलते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि, भाजपा के लोगों ने गाजियाबाद के लिए क्या किया ये बताएं।
- सीएम अखिलेश ने कहा कि, नीति आयोग बनाकर केंद्र सरकार ने प्रदेश का 900 करोड़ रुपये कम कर दिया है।
- बसपा पर उन्होंने पैसा स्मारकों में बर्बाद करने का आरोप लगाया।
पत्रकारों से भी की शिकायत:
- गाजियाबाद में अपने संबोधन में मुख्यमंत्री ने पत्रकारों से भी अपनी शिकायत कही।
- उन्होंने कहा कि, हमारा झगड़ा पत्रकारों से नहीं है बल्कि उनके संस्थान के मालिकों से है।
- उन्होंने पत्रकारों और मीडिया पर यूपी की ख़बरें ज्यादा दिखाने का भी आरोप लगाया।
UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें
Divyang Dixit
Journalist, Listener, Mother nature's son, progressive rock lover, Pedestrian, Proud Vegan, व्यंग्यकार