उत्तर प्रदेश के बलरामपुर जिले में कांग्रेस की परिवर्तन रैली की गयी, जिसमें पार्टी के यूपी प्रभारी और यूपी चीफ ने शिरकत की। रैली में उन्होंने प्रदेश की सपा और बसपा पार्टियों पर जमकर अपनी भड़ास निकाली।
क्या बोले गुलाम नबी आज़ाद:
- कार्यक्रम में कांग्रेस के वरिष्ट नेता व यूपी प्रभारी गुलाम नबी आज़ाद ने बीजेपी पर अपनी भड़ास निकाली।
- उन्होंने कहा कि, भाजपा नेता अमित शाह छत्तीसगढ़, राजस्थान, मघ्यप्रदेश में हुये हजारो करोड़ो के घोटालो को भूल गए।
- मोदी जी ने चुनाव से पहले किसानो से जो वादा किया था एक भी वादा पूरा नही किया।
- उन्होंने ने आगे कहा कि, इसलिए राहुल गाँघी किसानों से मुलाकात कर रहे है।
- प्रदेश और केन्र्द में कांग्रेस की सरकार बनती है तो किसानो का कर्ज माफ़ किया जायेगा।
क्या बोले राज बब्बर:
- कार्यक्रम में आज़ाद के साथ कांग्रेस में जान फूंकने की कोशिस कर रहे प्रदेश अध्यक्ष राज बब्बर भी मौजूद रहे।
- उन्होंने भाजपा को निशाना बनाते हुये कहा कि, बीजेपी पैसे वाली पार्टी हो गयी है इसलिये हजारों करोड़ के घोटाले उसे छोटे लग रहे हैं।
- अपने सभा के संबोधन में उन्होंने कहा कि, सपा में जो लड़ाई चल रही है, वो पैसे के बटवारे को लेकर है।
- उन्होंने मायावती के लिए कहा कि, वो दलितों को बेच रही हैं।
- राज बब्बर ने आगे कहा कि, विधान सभा चुनाव में जनता सपा को हाफ और बसपा को साफ कर देगी।
UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें
Divyang Dixit
Journalist, Listener, Mother nature's son, progressive rock lover, Pedestrian, Proud Vegan, व्यंग्यकार