बसपा प्रमुख मायावती को पूरा भरोसा है कि 2017 के विधानसभा चुनाव में प्रदेश की जनता उन्हें फिर से सत्ता की चाबी सौंप देगी। मायावती ने दावा किया है कि 2017 में बहुजन समाज पार्टी सूबे की सत्ता में वापसी करने जा रही है। इसके साथ ही बसपा प्रमुख ने साफ किया कि इस बार सूबे की बदहाल कानून व्यवस्था को मुद्दा बनाकर लोगों के बीच जाएंगी। उन्होंने बताया कि उनका मुख्य एजेंडा सूबे का विकास और बेहतर कानून व्यवस्था रहेगा।

  • बीएसपी बॉस का कहना है कि उन्हें समाज के सभी वर्गों का भरपूर समर्थन मिल रहा है।
  • प्रदेश के लोग सपा सरकार की बदहाल कानून व्यवस्था के कारण मुसीबतें झेल रहें हैं।
  • राज्य में लोगों को बसपा ही एकमात्र उम्मीद की किरण दिखाई दे रही है।
  • मायावती बसपा की धमाकेदार वापसी का दावा कर रहीं हैं।
  • इसके साथ ही वे बसपा की पूर्ण बहुमत की सरकार को लेकर पूरी तरह से आश्वस्त हैं।
  • उनका कहना है कि प्रदेश की जनता बसपा के सुशासन को याद कर रही है।
  • लोगों ने प्रदेश की भ्रष्ट सपा सरकार को उखाड़ फेंकने का मन बना लिया है।

यूपी को बनाना है नंबर 1 राज्यः

  • यूपी में बसपा सरकार बनाने को लेकर आश्वस्त मायावती ने कहा कि अब यूपी को नंबर 1 राज्य बनाना है।
  • मायावती ने कहा कि यूथ लीडरशिप बहुत तेजी से आगे बढ़ रही है।
  • उन्होंने पार्टी में नौजवानों को बहुत आगे बढ़ाया हैं।
UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें