उत्तर प्रदेश भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष केशव प्रसाद मौर्य ने सपा की अंदरूनी कलह पर हमला किया है।

समाजवादी पार्टी की अराजकता से भाजपा उत्साहित:

  • यूपी भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष केशव प्रसाद मौर्य ने सपा की कलह पर हमला किया।
  • उन्होंने यह बातें प्रदेश मुख्यालय पर मीडिया से मुखातिब होते हुए कहीं।
  • प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि, समाजवादी पार्टी की अराजकता से भाजपा उत्साहित है।
  • उन्होंने आगे कहा कि, समाजवादी परिवार के चाचा और मुख्यमंत्री की अराजकता पर रोक लगनी चाहिए।

जनता के धन की लूट के बंटवारे को लेकर हो रहा झगड़ा:

  • यूपी भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष केशव प्रसाद मौर्य ने सपा पर गंभीर आरोप लगाये।
  • उन्होंने कहा कि, प्रदेश में जनता के धन की लूट मची हुई है।
  • प्रदेश अध्यक्ष ने आगे कहा कि, समाजवादी पार्टी में जनता के धन की लूट के लिए ही झगड़ा मचा हुआ है।
  • उन्होंने आगे कहा कि, भारतीय जनता पार्टी जनता के धन की लूट को बर्दाश्त नहीं करेगी।

आजम खान के बयान का सीएम ने नहीं किया विरोध:

  • भाजपा के यूपी प्रदेश अध्यक्ष केशव प्रसाद मौर्य ने प्रदेश की जनता का हाल रखा।
  • उन्होंने कहा कि, प्रदेश की जनता डेंगू और लॉ एंड आर्डर से परेशान है।
  • भाजपा नेता ने आगे कहा कि, भाजपा चुनाव के लिए एकदम तैयार है।
  • वहीँ आजम खान के बयान पर उन्होंने सीएम को भी घेरा।
  • उन्होंने कहा कि, आजम के अम्बेडकर के बयान पर सीएम ने कोई विरोध नहीं किया।
UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें