भारतीय जनता पार्टी उत्तर प्रदेश के अध्यक्ष केशव प्रसाद मौर्य ने सपा में चल रही आंतरिक कलह को सिनेमावादी बताया है।
अखिलेश की इमेज बिल्डिंग की कोशिश हो रही है:
- उत्तर प्रदेश भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष केशव प्रसाद मौर्य ने दिल्ली में मीडिया से बातचीत में सपा की आंतरिक कलह पर टिप्पणी की है।
- उन्होंने सपा के मौजूदा हालातों पर कहा कि, समाजवादी पार्टी सिनेमावादी हो गयी है।
- साथ ही केशव प्रसाद मौर्य ने इसे समाजवादी पार्टी की ड्रामेबाजी बताया है।
- उन्होंने कहा कि, समाजवादी पार्टी में ड्रामेबाजी चल रही है, सीएम नाराज हैं तो शिवपाल पर कार्रवाई करें।
- इतना ही नहीं प्रदेश अध्यक्ष ने अखिलेश यादव को मुख्यमंत्री पद से हटाये जाने की बात भी कही।
- उन्होंने कहा कि, मुलायम सिंह यादव अखिलेश यादव को मुख्यमंत्री पद से हटा सकते हैं।
- केशव प्रसाद मौर्य ने आगे कहा कि, अखिलेश-शिवपाल जनता की कसौटी पर खरे नहीं उतरे हैं।
- उन्होंने इसी विषय पर आगे कहा कि, अखिलेश की इमेज बिल्डिंग की कोशिश की जा रही है।
यूपी की दुर्दशा के लिए बुआ-भतीजे जिम्मेदार:
- भाजपा यूपी के प्रदेश अध्यक्ष केशव प्रसाद मौर्य ने सपा की आंतरिक कलह को ड्रामेबाजी बताया है।
- साथ ही उन्होंने कहा है कि, यूपी की दुर्दशा के लिए बुआ-भतीजा जिम्मेदार हैं।
- केशव प्रसाद मौर्य ने ये भी कहा कि, भाजपा यूपी में सुशासन लेकर आएगी।
- इसके अलावा उन्होंने शिवपाल के प्रदेश अध्यक्ष बनाये जाने पर भी हमला किया।
- उन्होंने कहा कि, सपा कौमी एकता दल को शामिल करना चाहती है, इसलिए अखिलेश की जगह शिवपाल को अध्यक्ष बनाया गया है।
UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें
Divyang Dixit
Journalist, Listener, Mother nature's son, progressive rock lover, Pedestrian, Proud Vegan, व्यंग्यकार