बहुजन समाज पार्टी सुप्रीमो मायावती ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा 70वें स्वतंत्रता दिवस पर किये गए संबोधन पर हमला किया है।
भाषण से नहीं बदलेगी देश की तस्वीर:
- बसपा सुप्रीमो मायावती ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के लाल किले से पूरे देश के लिए किये गए संबोधन पर हमला किया।
- उन्होंने आलोचना करते हुए कहा कि, प्रधानमंत्री के भाषण से देश की तस्वीर नहीं बदलेगी।
- मायावती ने आगे कहा कि, लाल किले से पीएम द्वारा दिया गया भाषण नीरस था।
- इतना ही नहीं उन्होंने उसे सरकारी प्रेस नोट भी बताया।
- कश्मीर मुद्दे पर उन्होंने केंद्र सरकार और पीएम को घेरते हुए कहा कि, कश्मीर में पीएम की नीतियां विफल हो गयी हैं।
- पीएम द्वारा भाषण में बलूचिस्तान और पाक अधिकृत कश्मीर पर दिए गए बयान पर बसपा सुप्रीमो ने कहा कि, यह बयान सिर्फ भाषणबाजी है।
पीएम के संबोधन के कुछ अंश:
- भारत एक चिर पुरातन राष्ट्र है।
- वेद से विवेकानंद तक, सुदर्शनधारी मोहन से लेकर चरखाधारी मोहन तक, महाभारत के भीम से लेकर भीमराव तक हमारी एक लंबी विरासत है।
- एक श्रेष्ठ भारत का सपना पूरा करेंगे.
- सशक्त क्रांतिकारियों का बलिदान है आजादी, स्वराज को सुराज में बदलना है.
- जिम्मेदारी से निभाने से सुराज का सपना पूरा होगा.
- समस्या हैं तो सामर्थ्य भी है। भारत के पास लाखों समस्या हैं तो सवा सौ करोड़ मस्तिष्क भी हैं समाधान के लिए।
- एक समय था जब सरकारें आरोपों से घिरी रहती थीं, लेकि आज अपेक्षाओं से घिरी रहती है।
- सरकार के काम का ब्योरा दूंगा तो एक हफ्ते तक लाल किले के प्राचीर से बोलता रहूंगा।
- सुराज का मतलब लोगों के जीवन में बदलाव लाना है।
- सिर्फ नीति नहीं नीयत की भी बात करूंगा।
- शासन संवेदनशील होना चाहिए।
- गरीबी लड़ना सरकार का लक्ष्य है।
- सबको साथ मिलकर सहयोग की भावना से आगे बढ़ना होगा।
- अपने से लड़कर हम तबाह तो हो चुके हैं।
- सभी पड़ोसियों को गरीबी से लड़ने के लिए आमंत्रित करता हूं।
- ये देश आतंकवाद के सामने कभी नहीं झुकेगा।
- काम का दायरा जितना बढ़ेगा, रोजगार की संभावना उतनी बढ़ेंगी।
- युवाओं जो रोजगार मिले , हमारा पहला लक्ष्य है।
- सशक्त हिंदुस्तान, सशक्त समाज के बिना नहीं बन सकता।
UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें
Divyang Dixit
Journalist, Listener, Mother nature's son, progressive rock lover, Pedestrian, Proud Vegan, व्यंग्यकार