प्रदेश की राजधानी लखनऊ में बुधवार को भाजपा नेता स्वामी प्रसाद मौर्य ने बसपा सुप्रीमो के खिलाफ अपना शक्ति प्रदर्शन किया था।
बसपा सुप्रीमो का पलटवार:
- भाजपा नेता स्वामी प्रसाद मौर्य ने लखनऊ में परिवर्तन महारैली कर बसपा सुप्रीमो के खिलाफ अपना शक्ति प्रदर्शन किया था।
- स्वामी प्रसाद मौर्य ने अपनी रैली में मायावती को पैसे की हवस में अंधी बताया था।
- जिस पर बसपा सुप्रीमो ने पलटवार किया है।
बसपा के बागी रह जाते हैं अकेले:
- भाजपा नेता के हमले के बाद बसपा सुप्रीमो मायावती ने पलटवार किया है।
- जिसमें उन्होंने कहा कि, बसपा छोड़ने वाले बागी अकेले रह जाते हैं।
- उन्होंने आगे कहा कि, बसपा के बागी का लखनऊ में कार्यक्रम असफल रहा है।
- मायावती ने आगे कहा कि, बसपा के बागी को लेकर भाजपा पछता रही है।
भाजपा की मानसिकता जातिवादी:
- बसपा सुप्रीमो मायावती ने अमित शाह पर भी निशाना साधा।
- उन्होंने कहा कि, दलित की बेटी बंगले में रहे ये अमित शाह को हजम नहीं हो रहा है।
- उन्होंने आगे कहा कि, भाजपा की मानसिकता जातिवादी है।
- गौरतलब है कि, भ्रष्टाचार के जिक्र के तहत अमित शाह ने मायावती के बंगले होने की बात कही थी।
- वहीँ मायावती ने आगे कहा कि, बसपा भ्रष्टाचारियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करती है।
UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें
Divyang Dixit
Journalist, Listener, Mother nature's son, progressive rock lover, Pedestrian, Proud Vegan, व्यंग्यकार