उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में बहुजन समाज पार्टी ने रविवार को पार्टी के संस्थापक कांशीराम की पुण्यतिथि पर रैली का आयोजन किया था, जिसका संबोधन बसपा सुप्रीमो मायावती ने किया।
भाजपा ने नहीं पूरे किये वादे:
- बसपा सुप्रीमो मायावती ने भाजपा पर सर्वाधिक हमला करते हुए 2014 में किये गए उनके वादों की याद दिलाई।
- जिसके तहत उन्होंने कहा कि, मोदी ने 15 से 20 लाख रूपए देने का वादा किया था, जिसे पूरा नहीं किया।
- वहीँ उन्होंने केंद्र सरकार पर कालाधन विदेशों से न ला पाने के लिए भी निशाना साधा।
- मायावती ने कहा कि, पीएम मोदी देश के कालेधन को सफ़ेद करने का काम कर रहे हैं।
भाजपा धन्नासेठों को कर रही है मदद:
- मायावती कार्यक्रम में पूरी तरह से भाजपा के खिलाफ प्रतिबद्ध दिखायी दीं।
- उन्होंने भाजपा पर धन्नासेठों की मदद करने का भी आरोप लगाया।
- मायावती ने कहा कि, भाजपा ने धन्नासेठों का करोड़ों रुपया कर्ज माफ़ किया है।
- इसी में आगे जोड़ते हुए उन्होंने कहा कि, जबकि छोटे कारोबारियों को प्रताड़ित किया जा रहा है।
- वहीँ उन्होंने ये भी कहा कि, लोगों को आत्महत्या करने के लिए मजबूर किया जा रहा है।
- मायावती ने भाजपा पर उद्योगपतियों और धन्नासेठों की सरकार होने का भी आरोप लगाया।
गरीबों के लिए भाजपा के पास कुछ नहीं:
- मायावती ने कार्यक्रम में आगे कहा कि, गरीब और बेरोजगारों के लिए भाजपा सरकार के पास कुछ नहीं है।
- वहीँ उन्होंने भाजपा पर सीबीआई के गलत इस्तेमाल की भी बात कही।
- उन्होंने कहा कि, भाजपा सीबीआई को अपने विरोधियों को दबाने के लिए इस्तेमाल कर रही है।
पीएम के विदेश दौरे पर उठाई ऊँगली:
- मायावती ने पीएम मोदी के विदेश दौरों पर भी ऊँगली उठाई।
- जिसमें उन्होंने कहा कि, पीएम ने विदेश दौरों का रिकॉर्ड बनाया है।
- वहीँ केंद्र सरकार पर अपनी विदेश नीति स्पष्ट न करने की भी बात कही।
- उन्होंने आगे कहा कि, पीएम को ढाई साल बाद देश की सीमा सुरक्षित करने का ख्याल आया।
UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें
Divyang Dixit
Journalist, Listener, Mother nature's son, progressive rock lover, Pedestrian, Proud Vegan, व्यंग्यकार