बहुजन समाज पार्टी सुप्रीमो मायावती ने उत्तर प्रदेश के सहारनपुर में ‘महारैली’ को संबोधित किया, बसपा सुप्रीमो ने महारैली में लाखों की भीड़ का संबोधन किया।
विरोधियों को लिया मोर्चे पर:
- रविवार को सूबे के सहारनपुर में बसपा सुप्रीमो ने महारैली को संबोधित किया।
- रैली में मायावती ने प्रदेश चुनावों के मद्देनजर विरोधियों को अपने मोर्चे पर लिया।
- गौरतलब है कि, बसपा की इस रैली में लाखों की संख्या में लोग पहुंचे थे।
- उन्होंने भाजपा की केंद्र सरकार पर जमकर निशाना साधा।
- उन्होंने केंद्र सरकार के 2014 में किये गए सभी वादों को याद दिलाते हुए रैली में आये लोगों से पूछा कि, क्या एक भी वादा पूरा हुआ।
- जिसमें महंगाई, गरीबी, किसान, मुफ्त राशन, बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं, काला धन आदि मुद्दों को लेकर केंद्र सरकार पर तंज कसा।
- साथ ही हमेशा की तरह इस रैली में भी बसपा सुप्रीमो ने भाजपा को दलित विरोधी पार्टी बताया।
- उन्होंने देश में हुए कुछ प्रकरणों का भी उदाहरण दिया।
- मायावती ने कहा कि, जेएनयू, रोहित वेमुला और ऊना कांड भाजपा की देना हैं।
- भाजपा पर हमला करते हुए मायावती ने कहा कि, भाजपा दिल्ली की कानून-व्यवस्था नहीं संभाल पा रहे हैं।
- साथ ही उन्होंने कहा कि, जो दिल्ली नहीं संभाल पा रहे हैं, वो यूपी क्या संभालेंगे?
मुस्लिम वोटर्स को साधने की कोशिश:
- उत्तर प्रदेश के सहारनपुर में रविवार को बसपा महारैली हुई।
- जिसमें बसपा सुप्रीमो ने मुस्लिम वोटर्स को साधने की कोशिश की।
- उन्होंने ऊना कांड पर कहा कि, गौरक्षा के नाम पर मुस्लिमों का उत्पीड़न हो रहा है।
- बसपा सुप्रीमो ने कहा कि, लोग गौरक्षा के नाम पर मुस्लिम और दलितों को प्रताड़ित कर रहे हैं।
- उन्होंने आगे कहा कि, इतना ही नहीं आतंकवाद के नाम पर मुस्लिमों का शोषण किया जा रहा है।
- उन्होंने कहा कि, बाबा साहेब की वजह से ही मुस्लमान सुरक्षित हैं।
- मायावती ने आगे कहा कि, मुस्लिम समाज के लोग इसे बखूबी जानते हैं।
UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें
Divyang Dixit
Journalist, Listener, Mother nature's son, progressive rock lover, Pedestrian, Proud Vegan, व्यंग्यकार