सपा नेता आजम खान के बाबा साहेब भीमराव अम्बेडकर के खिलाफ दिए गए बयान से सूबे की राजनीति में गर्माहट आ गयी है।
बसपा सुप्रीमो ने की कड़ी निंदा:
- उत्तर प्रदेश की समाजवादी सरकार के नेता आजम खान एक बार फिर विवादित बयान के चलते घेरे में आ गए हैं।
- अम्बेडकर की मूर्ति पर विवादित बयान देने के बाद सभही विरोधी राजनैतिक दल आजम खान की बर्खास्तगी की मांग कर रहे हैं।
- आजम खान के बयान पर बसपा सुप्रीमो मायावती ने भी कड़ी निंदा की है।
- बसपा सुप्रीमो ने कहा कि, सपा नेता आजम खान ने लोगों की भावनाओं को ठेस पहुंचाई है।
- उन्होंने आगे कहा कि, आजम खान को लोगों से अपने कृत्य की माफ़ी मांगनी चाहिए।
आजम खान का विवादित बयान:
- आजम खान ने गाजियाबाद में हज हाउस के उद्घाटन कार्यक्रम के दौरान बाबा साहेब पर विवादित बयान दिया था।
- सपा नेता ने मूर्ति की उठी हुई उंगली को बसपा का मोटो बताया था।
- उन्होंने कहा था कि, ये उठी हुई उंगली बताती है कि, वो प्लाट मेरा है।
भाजपा का भी प्रदर्शन:
- वहीँ सपा नेता के विवादित बयान पर भाजपा ने मेरठ में प्रदर्शन कर आजम खान का पुतला फूंका।
- साथ ही आजम खान को बर्खास्त करने की मांग भी की गयी।
- इसके अलावा यूपी भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष केशव प्रसाद मौर्य ने राज्यपाल से मुलाकात कर उन्हें इस विषय पर ज्ञापन सौंपा।
- केशव प्रसाद मौर्य ने भी आजम खान की बर्खास्तगी की मांग की।
UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें
Divyang Dixit
Journalist, Listener, Mother nature's son, progressive rock lover, Pedestrian, Proud Vegan, व्यंग्यकार