उत्तर प्रदेश की समाजवादी पार्टी और कौमी एकता दल के बीच इतने दिनों से चल रही उठापटक आख़िरकार शांत हो चुकी है।
समाजवादी पार्टी और कौमी एकता दल का हुआ विलय:
- उत्तर प्रदेश की समाजवादी सरकार और कौमी एकता दल के बीच विलय हो गया है।
- आज सपा प्रमुख मुलायम सिंह यादव के आवास पर अंसारी बंधुओं की पार्टी का विलय कर लिया गया।
- इस दौरान अंसारी बन्धु करीब 26 मिनट तक रहे।
- सूत्रों के मुताबिक, अंसारी बंधुओं ने सपा प्रमुख से अकेले में बातचीत की।
नहीं होगी प्रेस कांफ्रेंस:
- उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के मद्देनजर सूबे की समाजवादी पार्टी और माफिया मुख़्तार अंसारी की पार्टी के बीच विलय हो गया है।
- यह विलय सपा प्रमुख के आवास पर हुआ, जहाँ अंसारी बंधुओं ने करीब 26 मिनट बिताये।
- पिछली बार विलय पर हुए पारिवारिक नाटक के चलते सपा प्रमुख इस बार विलय पर प्रेस कांफ्रेंस नहीं करेंगे।
- गौरतलब है कि, इससे पहले विलय की ख़बरों पर समाजवादी पार्टी दो गुटों में बंट गयी थी।
- मुख्यमंत्री अखिलेश की नाराजगी के चलते सपा प्रमुख ने विलय तोड़ दिया था।
- वहीँ विलय टूटने की ख़बरों से पार्टी के प्रदेश प्रभारी और सपा प्रमुख के भाई शिवपाल सिंह यादव नाराज हो गये थे।
क्या होगा मुख्यमंत्री का रवैया:
- पिछली बार सपा और कौमी एकता दल के विलय पर मुख्यमंत्री अखिलेश इतने नाराज हुए थे कि, विलय की पैरवी करने वाले सपा नेता बलराम यादव को पार्टी से ही निष्कासित कर दिया था।
- अब देखने वाली बात यह होगी कि, इस बार के विलय पर मुख्यमंत्री का रवैया कैसा होगा।
- गौरतलब है कि, मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने पूर्व विलय पर कहा था कि, उनकी पार्टी गुंडों की पार्टी से समर्थन नहीं लेगी।
UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें
Divyang Dixit
Journalist, Listener, Mother nature's son, progressive rock lover, Pedestrian, Proud Vegan, व्यंग्यकार