उत्तर प्रदेश के आगामी विधानसभा चुनाव के मद्देनजर मुख्य निर्वाचन आयुक्त नसीम जैदी रविवार से लखनऊ के दौरे पर आये हैं, जिसके तहत मंगलवार को उन्होंने चुनाव आयोग द्वारा प्रेस कांफ्रेंस को संबोधित किया।

चुनाव तैयारियों का लिया जायजा:

  • मुख्य निर्वाचन आयुक्त नसीम जैदी ने राजधानी लखनऊ में चुनाव आयोग की प्रेस वार्ता को संबोधित किया।
  • जिसमें उन्होंने कहा कि, 2017 के चुनाव की तैयारियां हो रही हैं।
  • मुख्य निर्वाचन आयुक्त ने आगे कहा कि, आयोग ने राजनीतिक दलों से मुलाकात की।
  • उन्होंने बताया कि, इस दौरान सभी दलों ने निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव कराने की मांग की है।
  • नसीम जैदी ने आगे जानकारी दी कि, चुनाव को लेकर अफसरों के साथ मीटिंग भी की जा चुकी है।
  • गौरतलब है कि, मुख्य निर्वाचन आयुक्त का चार दिवसीय दौरा मंगलवार को खत्म हो रहा है।

यूपी पुलिस पर चुनाव कराने को लेकर शंकाए हैं:

  • मुख्य निर्वाचन आयुक्त ने अपनी प्रेस वार्ता में कहा कि, स्थानीय पुलिस को लेकर संशय की स्थिति है।
  • उन्होंने आगे कहा कि, यूपी पुलिस चुनाव कराएगी इस पर अभी शंकाए हैं।
  • गौरतलब है कि, रविवार को मुख्य निर्वाचन आयुक्त ने सभी दलों के नेताओं से मुलाकात की थी।
  • जिसमें सपा को छोड़कर सभी दलों ने यूपी पुलिस की जगह केंद्रीय पुलिस बल की निगरानी में चुनाव की मांग की थी।
  • इस मांग का सबसे पहला मुद्दा बसपा नेता रामअचल राजभर ने उठाया था।
UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें