उत्तर प्रदेश के आगामी विधानसभा चुनाव की रेस में भारतीय जनता पार्टी अन्य पार्टियों से काफी आगे दिखाई दे रही है, भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष पिछड़ी जातियों के वोट बैंक में सेंध लगाने की योजना कामयाब रही है।
ओपिनियन पोल में भाजपा अन्य दलों से काफी आगे:
- उत्तर प्रदेश के चुनाव जल्द होने वाले हैं।
- ऐसे में रुझान और सर्वे के द्वारा प्रदेश की जनता की मानसिकता का पता चलता है।
- एक निजी चैनल द्वारा कराये गए ओपिनियन पोल में भारतीय जनता पार्टी काफी आगे चल रही है।
- जिसे देखकर ये कहा जा सकता है कि,
- अमित शाह की पिछड़ी जातियों के वोट बैंक में सेंध लगाने की योजना कामयाब हो रही है।
अन्य दलों की प्रतिक्रिया:
- भाजपा द्वारा ओपिनियन पोल में आगे निकलने के मामले में राजनीतिक दलों ने अपनी प्रतिक्रिया दी है।
- समाजवादी पार्टी के प्रवक्ता दीपक मिश्रा ने इन नतीजों को सिरे से नकारा।
- उन्होंने कहा, 25 करोड़ की आबादी वाले प्रदेश में कुछ लोगों से बात कर नतीजे नहीं निकाले जा सकते हैं।
- सपा प्रवक्ता ने ये भी कहा कि, पार्टी ने जो विकास कार्य किये हैं, उनके दम पर पार्टी की ही सरकार बनेगी।
भाजपा का दावा करेंगे बहुत का आंकड़ा पार:
- इस मामले में भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष का कहना है कि, वो आने वाले चुनाव में बहुमत का आंकड़ा पार कर लेंगे।
- केशव मौर्या ने बताया कि, पार्टी पहले ही यादवों को छोड़कर अन्य जातियों में पैठ बनाने में कामयाब हो गयी है।
- वहीँ सर्वे में मायावती को सबसे लोकप्रिय सीएम भी कहा गया है।
UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें
Divyang Dixit
Journalist, Listener, Mother nature's son, progressive rock lover, Pedestrian, Proud Vegan, व्यंग्यकार