उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के दो चरण संपन्न हो चुके हैं, तीसरे चरण के लिए सभी राजनैतिक दलों ने अपने प्रचार अभियान की गति को बढ़ा दिया है। इसी क्रम में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी गुरुवार 16 फरवरी को उत्तर प्रदेश के हरदोई और बाराबंकी जिले के दौरे पर थे। जहाँ प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने भाजपा की परिवर्तन संकल्प रैली को संबोधित किया।

रैली में आये सभी लोगों का हार्दिक अभिनन्दन:

  • प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी गुरुवार को उत्तर प्रदेश के दौरे पर थे।
  • अपने दौरे के चलते प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी हरदोई जिले में रैली के संबोधन के लिए पहुंचे थे।
  • प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने रैली में आये सभी लोगों का स्वागत किया।
  • उन्होंने कहा कि, रैली में विशाल संख्या में आये लोगों का आभार प्रकट करता हूँ।
  • पीएम मोदी ने 2014 की बात करते हुए कहा कि, मैं 2014 के चुनाव में हरदोई आया था।
  • इसी में उन्होंने आगे जोड़ा कि, जनसभा के लिए एक छोटा सा मैदान किया गया था।
  • उन्होंने आगे कहा कि, मैं आज देख रहा हूँ कि, आज इतना बड़ा मैदान किया गया है, फिर भी छोटा पड़ गया।

भक्त प्रह्लाद की धरती:

  • प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने रैली में आगे कहा कि, हरदोई भक्त प्रह्लाद की धरती है।
  • इसी में उन्होंने आगे जोड़ा कि, ये वो धरती है जहाँ हरि साल में दो बार आते हैं।

हरदोई वालों से शिकायत:

  • यूपी चुनाव में प्रधानमंत्री मोदी की शिकायत का सिलसिला हरदोई में भी जारी रहा।
  • जिसमें उन्होंने कहा कि, मुझे हरदोई वालों से एक शिकायत है।
  • शिकायत में उन्होंने कहा कि, मैं जब यहाँ 2014 में आया था, एक चौथाई लोग भी नहीं आये थे।
  • इसी में उन्होंने आगे जोड़ा कि, आज दूर-दूर तक केसरिया समुद्र दिखाई दे रहा है।
UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें