भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष राहुल गाँधी अपनी किसान यात्रा लेकर उत्तर प्रदेश के अमरोहा जिले में पहुंचे, जहाँ उन्होंने रोड शो को संबोधित किया।

पीएम मोदी ने कराये जाट और गैर जाट दंगे:

  • उत्तर प्रदेश के अमरोहा में किसान यात्रा लेकर पहुंचे राहुल गाँधी ने पीएम मोदी पर एक बार फिर से निशाना साधा।
  • राहुल गाँधी ने रोड शो में कहा कि, प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने हरियाणा में जाट और गैर जाट दंगे करवाए थे।
  • इसी में आगे बोलते हुए राहुल ने कहा कि, मोदी ने हरियाणा में छह महीने में ही दंगा करवा दिया और आग लगवा दी।
  • वहीँ हरियाणा में कांग्रेस के समय सबसे ज्यादा विकास होने की बात भी राहुल गाँधी ने कही।

यह भी पढ़ें: सुरक्षा को ताख पर रख ,प्रशासन की अनुमति के बिना राहुल ने किया रोड शो

केंद्र सरकार खोखली है:

  • राहुल गाँधी ने रोड शो के दौरान कहा कि, केंद्र सरकार खोखली है, इस सरकार के पास कुछ नहीं है।
  • आगे जारी रखते हुए उन्होंने कहा कि, इन्हें तभी कुछ मिलता है, जब दो हिन्दुस्तानी लड़ते हैं।
  • अपने संबोधन में राहुल गाँधी ने पीएम का कई बार असभ्य तरीके से नाम लिया और गंभीर आरोप भी लगाये।

बसपा पर हमला:

  • राहुल गाँधी ने रोड शो में बहुजन समाज पार्टी पर भी निशाना साधा।
  • उन्होंने कहा कि, बसपा सुप्रीमो मायावती ने नोएडा में फार्मूला वन रेस ट्रैक भ्रष्टाचार करने के लिए बनाया था।
  • इसी में आगे जोड़ते हुए राहुल ने कहा कि, फार्मूला वन सिर्फ 2-3 साल ही चली और गायब हो गयी।
  • साथ ही राहुल गाँधी ने रेस ट्रैक के लिए हजारों एकड़ जमीन जाने की भी बात कही।
  • राहुल ने कहा कि, रेस ट्रैक के लिए जो जमीन की चोरी हुई, मैंने उसे रोका था।
UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें