उत्तर प्रदेश के विधानसभा चुनाव के पांच चरणों के मतदान हो चुके हैं, छठे चरण के लिए मतदान शनिवार 4 मार्च को जारी है। इसी के साथ ही प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी शनिवार को सातवें चरण के प्रचार अभियान के तहत अपने संसदीय क्षेत्र बनारस के दौरे पर हैं। अपने दौरे के चलते प्रधानमंत्री मोदी सूबे के जौनपुर जिले में भी पहुंचे थे। जहाँ उन्होंने भाजपा की विजय संकल्प रैली को संबोधित किया।

देश की सुरक्षा भी राजनीति हथकंडा बनी:

  • प्रधानमंत्री मोदी ने सर्जिकल स्ट्राइक का सबूत मांगने पर कहा कि, देश की सुरक्षा भी राजनीति का हथकंडा बन चुकी है।
  • उन्होंने आगे कहा कि, पहले फ़ौज के लोगों की बात नहीं सुनी जाती थी।
  • इसी में उन्होंने आगे कहा कि, लेकिन भाजपा की सरकार बनते ही OROP लागू कर दिया।
  • पीएम मोदी ने आगे जानकारी दी कि, अब तक हमने साढ़े 6 हजार करोड़ OROP के तहत दे दिया।
  • साथ ही पीएम मोदी ने कहा कि, बाकी अगले बजट में दे दिया गया।

सपा की वेबसाइट बताती है कि, कारनामे बोलते हैं:

  • प्रधानमंत्री मोदी ने रैली में आगे समाजवादी पार्टी पर हमला किया।
  • जिसमें उन्होंने कहा कि, सपा सरकार की वेबसाइट खुद बता रही है, अखिलेश सरकार के कारनामे बोलते हैं।
  • पीएम मोदी ने आगे कहा कि, 11 मार्च को सपा, बसपा और कांग्रेस का सूपड़ा साफ़ होने वाला है।

पहली मीटिंग में किसानों का कर्ज माफ़:

  • प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आगे कहा कि, नई सरकार की पहली कैबिनेट मीटिंग में किसानों का कर्ज माफ़ होगा।
  • उन्होंने आगे कहा कि, आजादी के 70 सालों बाद भी 18 हजार गाँव अँधेरे में थे।
  • इसी में उन्होंने आगे जोड़ा कि, इन 18 हजार गांवो में 1500 गाँव यूपी के थे।

गरीबों के लिए फ्री गैस कनेक्शन:

  • प्रधानमंत्री मोदी ने आगे कहा कि, पहले गैस कनेक्शन लिए लाइन लगानी होती थी।
  • इसी में पीएम मोदी ने आगे कहा कि, लेकिन मैंने गरीबों के घरों में फ्री गैस कनेक्शन पहुंचाई है।
  • उन्होंने आगे बताया कि, 1 साल के भीतर हमने पौने दो करोड़ से ज्यादा परिवारों को गैस कनेक्शन पहुँचाया गया।
UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें