उत्तर प्रदेश चुनाव के तहत कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गाँधी ने देवरिया के किसानों को संबोधित किया।
किसानों का पैसा खा रहे हैं बिचौलिए:
- मंगलवार को देवरिया से किसान यात्रा की शुरुआत के चलते राहुल गाँधी ने सतासी इंटर कॉलेज में किसानों को संबोधित किया।
- अपने संबोधन में उन्होंने प्रदेश के किसानों की समस्याएं बतायीं।
- राहुल गाँधी ने संबोधन में पीएम मोदी पर भी निशाना साधा।
- खाट सभा में राहुल गाँधी ने कहा कि, बिचौलिए देश के किसानों का हिस्सा खा रहे हैं।
- उन्होंने ये भी कहा कि, उन्होंने मोदी से किसानों की सुरक्षा की बात कही थी।
- यूपीए कार्यकाल की याद दिलाते हुए राहुल ने कहा कि, हमने किसानों का 70 हजार करोड़ रुपये का कर्ज माफ़ किया था।
- साथ ही राहुल ने पीएम पर अपने उद्योगपति दोस्तों के कर्ज माफ़ करने का भी आरोप लगाया।
- उन्होंने कहा कि, पीएम अपने दोस्तों के कर्ज माफ़ करते हैं।
- अपने संबोधन में राहुल गाँधी ने मोदी से अपील करते हुए कहा कि, उद्योगपतियों के साथ किसानों का कर्ज भी माफ़ करें।
- उन्होंने आगे कहा कि, किसानों को बिजली के बिल से दर्द पहुँचता है।
- साथ ही कांग्रेस उपाध्यक्ष ने पीएम मोदी से किसानों के बिजली बिल आधे करने की भी बात कही।
- उन्होंने कार्यक्रम में आये किसानों से कहा कि, किसानों का दर्द मोदी के कानों तक पहुँचाना है।
UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें
Divyang Dixit
Journalist, Listener, Mother nature's son, progressive rock lover, Pedestrian, Proud Vegan, व्यंग्यकार