मंगलवार को सूबे के देवरिया जिले की रुद्रपुर तहसील से कांग्रेस की किसान यात्रा की शुरूआत होगी।
देवरिया पहुंचे राहुल गाँधी:
- मंगलवार 6 सितम्बर से यूपी चुनाव के तहत कांग्रेस की किसान यात्रा की शुरुआत होगी।
- जिसके चलते कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गाँधी देवरिया पहुंच चुके हैं।
- राहुल गाँधी की किसान यात्रा दोपहर 12.30 बजे से शुरू होगी।
- यह यात्रा देवरिया जिले की रुद्रपुर तहसील के गांव पचलड़ी से शुरू होगी।
- यह यात्रा रुद्रपुर से शुरू होकर दिल्ली पर खत्म होगी।
- इस दौरान राहुल गाँधी यूपी के किसानों के साथ खाट पर चर्चा करेंगे।
- राहुल गाँधी करीब 10.30 बजे गोरखपुर चार्टेड प्लेन से पहुंचे।
- उसके बाद देवरिया की रुद्रपुर तहसील वो सड़क मार्ग से पहुंचे।
- कांग्रेस की इस यात्रा को सफल बनाने के लिए यूपी कांग्रेस के कई बड़े नेता कई दिन पहले से यहाँ मौजूद रहे हैं।
- वहीँ यूपी चुनाव में कांग्रेस के खेवनहार प्रशांत किशोर ने भी इस यात्रा को सफल बनाने में कोई कसर नहीं छोड़ी है।
रोड शो भी करेंगे राहुल गाँधी:
- अपनी किसान यात्रा के दौरान कांग्रेस उपाध्यक्ष देवरिया में रोड शो भी करेंगे।
- रोड शो से पहले राहुल गाँधी चाय पर चर्चा की तर्ज पर खाट पर चर्चा कार्यक्रम का हिस्सा बनेंगे।
- जिसमें वो किसानों से उनकी समस्याओं पर चर्चा करेंगे।
- अपनी किसान यात्रा के दौरान राहुल करीब 2500 किमी की दूरी तय करेंगे।
- जिसमें करीब-करीब 25 हजार किसानों से सीधे जुड़ेंगे।
UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें
Divyang Dixit
Journalist, Listener, Mother nature's son, progressive rock lover, Pedestrian, Proud Vegan, व्यंग्यकार