उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के मद्देनजर कांग्रेस ने राज बब्बर को यूपी का नया पार्टी चीफ बनाया था।
आगरा दक्षिण से राज बब्बर की बेटी को मिल सकता है टिकट:
- उत्तर प्रदेश के विधानसभा चुनाव में आगरा दक्षिण से राज बब्बर के बेटी जूही को टिकट मिल सकता है।
- गौरतलब है कि, कांग्रेस ने यूपी का नया चीफ राज बब्बर को बनाया था।
- वहीँ सूत्रों के मुताबिक, कांग्रेसियों में भी जूही बब्बर के नाम को लेकर काफी उत्साह है।
- कांग्रेस पार्टी जूही बब्बर को आगरा दक्षिण विधानसभा से सीट दे सकती है।
राज बब्बर के चुनाव प्रचार की संभालती है कमान:
- यूपी कांग्रेस के नए चीफ राज बब्बर की बेटी जूही बब्बर को आगरा दक्षिण विधानसभा से प्रत्याशी बनाया जा सकता है।
- जिसे लेकर पार्टी कार्यकर्ताओं में भी काफी उत्साह है।
- मौजूदा समय में जूही बब्बर पिता राज बब्बर के चुनाव प्रचार की कमान संभालती हैं।
राज बब्बर बोले, ‘खबर काल्पनिक’:
- वहीँ यूपी कांग्रेस के चीफ राज बब्बर ने उनकी बेटी जूही को प्रत्याशी बनाये जाने की ख़बरों को काल्पनिक बताया है।
- राज बब्बर ने कहा कि, जूही के चुनाव लड़ने की खबर काल्पनिक है, वो अभी पॉलिटिक्स में नहीं आएँगी।
- उन्होंने आगे कहा कि, मैंने उससे चुनाव के बारे राय मांगी तो उसने ‘पापा प्लीज, पॉलिटिक्स नहीं’।
- कांग्रेस नेता ने ये भी कहा कि, यदि मेरे बच्चे पॉलिटिक्स में आते हैं तो मैं यही कहूँगा कि, आगरा हमारा कार्यक्षेत्र है।
- वहीँ कांग्रेस के एक सीनियर लीडर ने कहा कि, जूही को पॉलिटिक्स की अच्छी समझ है।
UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें
Divyang Dixit
Journalist, Listener, Mother nature's son, progressive rock lover, Pedestrian, Proud Vegan, व्यंग्यकार