यूपी भाजपा अध्यक्ष केशव प्रसाद मौर्य और यूपी प्रभारी ओम माथुर आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत से मिलने पहुंचे।
पांच दिवसीय दौरे पर हैं संघ प्रमुख:
- राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के प्रमुख मोहन भागवत अपने 5 दिवसीय दौरे पर राजधानी लखनऊ में हैं।
- सूत्रों के मुताबिक, अपने इस यूपी दौरे में संघ प्रमुख आरएसएस के स्वयंसेवकों से मिल रहे हैं।
- वहीँ संघ से जुड़े संगठनों से के लोगों से राय भी ले जा रही है।
- गौरतलब है, कांग्रेस ने अपना उम्मीदवार तय कर दिया है, वहीँ सपा और बसपा में उम्मीदवार पहले से घोषित हैं।
- ऐसे में भाजपा ही एकमात्र पार्टी है, जिसने अपना उम्मीदवार तय नहीं किया है।
- उम्मीदवार के नाम में भाजपा बिहार की हार का भी ख्याल रखेगी।
यूपी भाजपा की मीटिंग में हुए कई फैसले:
- रविवार को भाजपा के यूपी रप्रभारी ओम माथुर ने भाजपा नेताओं के साथ मीटिंग की थी।
- चार घंटे तक चली मीटिंग में चुनाव से सम्बंधित कई फैसले लिए गये।
- प्रत्येक बूथ पर 10 कार्यकर्ता होंगे।
- भाजपा यूपी में 4 परिवर्तन रैली निकालेगी. जिसमें केंद्र की योजनाओं का प्रचार होगा।
- यह यात्रायें 4 सितम्बर से 10 सितम्बर तक चलेगी।
- इसके अलावा मीटिंग में 10 से 30 सितम्बर तक बूथ स्तर पर कार्यकर्ताओं की बैठक पर फैसला लिया गया।
- बैठक के लिए 1 सितम्बर से 10 सितम्बर से अभियान चलाया जायेगा।
- बैठक में आरएसएस से जुड़े कार्यकर्ताओं से मुलाकात और उनके कामकाज व चुनाव को लेकर चर्चा की गयी।
- बैठक में मुख्य शिक्षक, शाखा कार्यवाह, महानगर कार्यवाह, विस्तारक और प्रचारक शामिल हुए थे।
- गौरतलब है कि, राजधानी से पहले संघ प्रमुख आगरा और कानपुर का भी दौरा कर चुके हैं।