कांग्रेस अध्यक्षा आज पार्टी के रोड शो के तहत सूबे के वाराणसी पहुँच चुकी हैं, रोड शो करीब 1 बजे से शुरू होकर 3 बजे तक चलेगा।
दुल्हन जैसी सजी काशी:
- कांग्रेस अध्यक्षा सोनिया गाँधी आज प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के संसदीय क्षेत्र में रोड शो करेंगी।
- जिसके तहत वो वाराणसी पहुँच चुकी हैं।
- सोनिया गाँधी रोड शो करीब आधे शहर को कवर करेगा।
- रोड शो की शुरुआत कचहरी से होगी, इस मौके पर काशी को काफी सजाया गया है।
- शहर में करीब 30 किमी तक बैनर और होर्डिंग्स लगाये गए हैं।
- वही सोनिया गाँधी के दौरे से खुश कांग्रेसी नेताओं का कहना है कि, इस रोड शो में कांग्रेस के अच्छे दिन आने और भाजपा के अच्छे दिन जाने की झलक दिखेगी।
- इस मौके पर पूरा कांग्रेस कुनबा वाराणसी में मौजूद है।
मिनट-टू-मिनट कार्यक्रम:
- कांग्रेस अध्यक्षा सोनिया गाँधी कल वाराणसी में रोड शो कर यूपी के आगामी विधानसभा चुनाव के मद्देनजर पार्टी प्रचार की शुरुआत करेंगी।
- अपने वाराणसी दौरे के दौरान सोनिया गाँधी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के संसदीय क्षेत्र में करीब साढ़े सात घंटे गुजारेंगी।
- कांग्रेस अध्यक्षा दोपहर 12 बजे सर्किट हाउस पहुंचेंगी।
- लगभग 10 हजार बाइक सवार राष्ट्रीय अध्यक्ष के काफिले में शामिल होंगे और सर्किट हाउस पर लंच ब्रेक होगा।
- सोनिया गाँधी का रोड शो 1 बजे से शुरू होगा जाओ करीब 4 किमी दूरी तय करेगा और कचहरी होते हुए अंधरापुल चौकाघाट, अलइपुर, पीली कोठी, गोलगद्दा विश्वेश्वरगंज, मैदागिन, कबीरचौरा, लहुराबीर, मलदहिया, इंग्लिशियालाइन पर रोड शो खत्म हो जायेगा।
- कमलापति त्रिपाठी की प्रतिमा पर माल्यार्पण करने के बाद सोनिया गाँधी यहां मौजूद लोगों को पांच मिनट के लिए संबोधित भी करेंगी।
- कार्यक्रम दोपहर 3 बजे समाप्त होगा, यहां से सोनिया गाँधी सर्किट हाउस वापस जाएँगी।
- जहाँ करीब 1 घंटे 10 मिनट आराम के बाद कांग्रेस अध्यक्षा शाम 5 बजकर 45 मिनट पर श्रीकाशी विश्वनाथ मंदिर के लिए रवाना होंगी।
- शाम 6 बजे मंदिर पहुंचकर दर्शन पूजन करने के बाद एयरपोर्ट रवाना होंगी।
- जहाँ से करीब 7 बजे वो दिल्ली के लिए रवाना हो जाएंगी।
UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें
Divyang Dixit
Journalist, Listener, Mother nature's son, progressive rock lover, Pedestrian, Proud Vegan, व्यंग्यकार