उत्तर प्रदेश बहुजन समाज पार्टी के पूर्व नेता स्वामी प्रसाद मौर्य भारतीय जनता पार्टी में शामिल हो गए हैं।

ओम माथुर ने दिलाई सदस्यता:

  • बहुजन समाज पार्टी के स्वामी प्रसाद मौर्य ने भारतीय जनता पार्टी का दामन थाम लिया है।
  • आज स्वामी प्रसाद मौर्य ने अपने समर्थकों के साथ भाजपा की सदस्यता ले ली है।
  • यह कार्यक्रम भाजपा के दिल्ली स्थित मुख्यालय में संपन्न हुआ।
  • कार्यक्रम में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह, यूपी प्रभारी ओम माथुर, प्रदेश अध्यक्ष केशव प्रसाद मौर्य आदि मौजूद रहे।

सपा, बसपा मुक्त यूपी बनाना है- केशव प्रसाद मौर्य:

  • बसपा के पूर्व नेता स्वामी प्रसाद मौर्य ने अपने समर्थकों के साथ भाजपा की सदस्यता ले ली है।
  • इस मौके पर पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष केशव प्रसाद मौर्य ने मीडिया से बातचीत में कहा कि, 2017 में यूपी को बसपा और सपा मुक्त बनाना है।
  • केशव प्रसाद मौर्य ने आगे कहा कि, यूपी की जनता इस बार बुआ-भतीजे का खेल खत्म करेगी।

स्वामी प्रसाद मौर्य का संबोधन:

  • भाजपा में शामिल हुए स्वामी प्रसाद मौर्य ने भी मीडिया से बातचीत की।
  • उन्होंने कहा कि, बसपा में पैसे का बोलबाला है, अम्बेडकर के सिद्धांतों को भूल चुकी है बहुजन समाज पार्टी।
  • गौरतलब है कि, बसपा छोड़ते वक्त स्वामी प्रसाद मौर्य ने बसपा सुप्रीमो मायावती पर पैसे लेकर टिकट देने का आरोप लगाया था।
UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें