[nextpage title=”bjp” ]
उत्तर प्रदेश चुनाव में भारतीय जनता पार्टी ने ऐतिहासिक जीत दर्ज की है। यूपी में दशकों बाद किसी राजनीतिक दल से 325 सीटों का आकड़ा छुआ है। इस जीत में केंद्र और राज्य की मेहनत के साथ प्रत्याशियों का जोश भी शामिल था। तभी बीजेपी के कई प्रत्याशियों ने रिकॉर्ड वोट के अंतर से जीत दर्ज कर एक अगल इतिहास बना दिया है।
अगले पेज पर देखें दिग्गजों का ब्योरा
[/nextpage]
[nextpage title=”bjp2″ ]
यूपी चुनाव के दिग्गज
सुनील कुमार शर्मा
- बीजेपी की साहिबाबाद विधानसभा सीट से प्रत्याशी सुनील कुमार शर्मा ने रिकॉर्ड वोट हासिल किए।
- साथ ही उन्होंने 1,50,685 वोटों के अंतर से ऐतिहासिक जीत हासिल की।
- बता दें कि सुनील कुमार को कुल 2,62,741 वोट मिले थें।
- वहीं दूसरे नंबर पर रहने वाले कांग्रेस प्रत्याशी अमरपाल को 1,12,056 वोट मिले।
मनीष अनुरागई
- राठ विधानसभा सीट से जीत हासिल करने वाले बीजेपी के दूसरे दिग्गज मनीष अनुराई हैं।
- इन्होंने 1,04,643 वोटों से विरोधी को चित्त कर दिया।
- मनीष के सामने खड़े कांग्रेस प्रत्याशी को महज 42,883 वोट मिले।
- वहीं मनीष अनुरागई को कुल 1,47,526 वोट मिले हैं।
पंकज सिंह
- नोएडा से पहली बार चुनाव लड़ रहे राजनाथ सिंह के बेटे पंकज सिंह ने भारी अंतर से जीत हासिल की है।
- पकंज सिंह को पहली बार ही 1,62,417 वोट मिले।
- उन्होंने सपा प्रत्याशी सुनील चौधरी को 1,04,016 वोट से हराया।
श्रीकांत शर्मा
- बीजेपी के चौथे सुरमा के रूप में श्रीकांत शर्मा का नाम सामने आया है।
- मथुरा विधानसभा सीट से शर्मा ने 1,01,161 वोटों के अंतर से जीत हासिल की है।
- शर्मा को कुल 1,43,361 वोट और कांग्रेस प्रत्याशी प्रदीप माथुर को 42,200 वोट मिले।
राजा भईया
- रघुराज प्रताप सिंह उर्फ राजा भईया एक बार फिर निर्दलीय विधायक चुने गए हैं।
- राजा भईया ने हर बार की तरह फिर भारी वोट अंतर से जीत हासिल की है।
- इन्होंने 1,36,597 वोट मिले और 1,03,647 वोट से बीजेपी प्रत्याशी जानकी शरण को हराया।
बेहद कम अंतर से बची कुर्सी
- सबसे कम अंतर से जीतने वाले प्रत्याशियों में भी बीजेपी आगे हैं।
राघवेन्द्र प्रताप सिंह
- बीजेपी के डुमरियागंज से प्रत्याशी राघवेन्द्र प्रताप सिंह ने 171 वोट के अंतर से जीत हासिल की।
- राघवेन्द्र को कुल 67,227 वोट और बसपा की सैयदा खातून को 67,056 वोट मिले।
अवतार सिंह भड़ाना
- बीजेपी से मीरापुर प्रत्याशी अवतार सिंह भड़ाना भी कुछ वोटों के अंतर से विजयी हुए।
- अवतार सिंह को 69,035 मिले और इन्होंने 193 वोट के अंतर से जीत दर्ज की।
- इनके विरोधी सपा के लियाकत अली को 68,842 वोट मिले थे।
राम फेरन
- बीजेपी में सबसे कम वोट अंतर से जीतने वालों में तीसना नाम राम फेरन का है।
- इन्होंने श्रावस्ती से सपा प्रत्याशी मोहम्मद रमज़ान को 445 वोट से शिकस्त दी।
- राम फेरन को कुल 79,437 और रमज़ान को 78,992 वोट मिले थे।
श्याम सुंदर शर्मा
- यूपी चुनाव 2017 में बसपा के खाते में महज 19 सीटें आई है।
- बसपा के माट से प्रत्याशी श्याम सुंदर शर्मा ने किसी तरह बसपा का साख बचाई।
- इन्होंने 432 वोट के अंतर से आरएलडी के योगेश चौधरी को हराया।
- श्याम सुंदर शर्मा को कुल 65,430 वोट मिले हैं।
अंबरीष सिंह पुष्कर
- लखनऊ में भाजपा ने 9 सीटों में से 8 पर अपना कब्जा जमा लिया है।
- वहीं मोहनलालगंज सीट पर अंबरीष सिंह पुष्कर ने किसी तरह सपा की साख बचाई।
- अंबरीष सिंह ने महज 530 वोट के अंतर से बसपा के राम बहादुर को शिकस्त दी।
- उन्होंने चुनाव में कुल 71,574 वोट मिले थे।
[/nextpage]
UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें
Tags
#Akhilesh Yadav
#bjp highest vote winners candidates
#bjp lowest vote winners candidates
#highest and lowest vote winners candidates
#highest vote winners candidates
#losest vote winners candidates
#up election 2017 result
#अखिलेश यादव
#सबसे कम वोट अंतर से जीता चुनाव
#सबसे ज्यादा वोट अंतर से जीता चुनाव