उत्तर प्रदेश में विधान सभा चुनाव 2017 में छठे चरण का मतदान हुआ. छठे चरण में 7 जिलों 49 विधानसभा सीटों पर मतदान संपन्न हो गया.
शाम 5 बजे तक 57.03 % मतदान!
- आजमगढ़ की 10 विधानसभा सीटों पर 56.38 % मतदान.
- बलिया की 7 विधानसभा सीटों पर 55.57 % मतदान.
- देवरिया जिले की 7 विधानसभा सीटों 54.89 % मतदान.
- गोरखपुर की 9 विधानसभा सीटों पर 56.89 % मतदान.
- कुशीनगर की 7 विधानसभा सीटों पर 58.08% मतदान.
- महराजगंज की 5 विधानसभा सीटों पर 60.80 % मतदान.
- जबकि मऊ की 4 विधानसभा सीटों पर 58.75 % मतदान.
शाम 5 बजे तक खास
- मऊ में हलधरपुर के पहसा गांव में बूथ संख्या 350 पर EVM मशीन डेढ़ घंटे से है खराब, मतदाता हो रहे हैं परेशान.
- पूर्व मंत्री जगदीश यादव व उनके पुत्र पूर्व सपा प्रत्याशी मनोज यादव ने वोट की गोपनीयता को किया सार्वजनिक.
- आजमगढ़ में दुर्गा प्रसाद यादव पर आचार संहिता के उल्लंघन का केस दर्ज, पार्टी सिम्बल लगाकर मतदान किया था.
दोपहर 3 बजे तक हुआ 48.73 % मतदान!
- आजमगढ़ की 10 विधानसभा सीटों पर 49.00 % मतदान.
- बलिया की 7 विधानसभा सीटों पर 46.71 % मतदान.
- देवरिया जिले की 7 विधानसभा सीटों 46.90 % मतदान.
- गोरखपुर की 9 विधानसभा सीटों पर 47.36 % मतदान.
- कुशीनगर की 7 विधानसभा सीटों पर 50.43 % मतदान.
- महराजगंज की 5 विधानसभा सीटों पर 52.80 % मतदान.
- जबकि मऊ की 4 विधानसभा सीटों पर 49.75 % मतदान.
दोपहर 3 बजे तक खास
- देवरिया में रुद्रपुर के BJP प्रत्याशी जयप्रकाश निषाद की गाड़ी सीज.
- आजमगढ़ में MLA शाह आलम उर्फ गुड्डू जमाली ने ग्राम प्रधान को दी धमकी, वोटरों में पैसा बांटने को लेकर हुआ दोनों में विवाद।
दोपहर 1 बजे तक हुआ 37.85 % मतदान!
- आजमगढ़ की 10 विधानसभा सीटों पर 37.80 % मतदान.
- बलिया की 7 विधानसभा सीटों पर 35.86 % मतदान.
- देवरिया जिले की 7 विधानसभा सीटों 36.24 % मतदान.
- गोरखपुर की 9 विधानसभा सीटों पर 37.16 % मतदान.
- कुशीनगर की 7 विधानसभा सीटों पर 39.50 % मतदान.
- महराजगंज की 5 विधानसभा सीटों पर 40.00 % मतदान.
- जबकि मऊ की 4 विधानसभा सीटों पर 40.25 % मतदान.
दोपहर 1 बजे तक खास:
- गोरखपुर में भाजपा विधायक राधामोहन दास अग्रवाल ने डीएम पर चुनाव प्रभावित करने का लगाया आरोप।
- आजमगढ़ में ITBP के जवान वोट डालने में कर रहे हैं स्थानीय लोगों की मदद!
- मऊ में सरायलखंसी थाना क्षेत्र के बड़वा गोदाम के नसीरपुर गांव में प्राथमिक विद्यालय पर पहले मतदान करने को लेकर दो पक्षों में हुई मारपीट!
- बलिया के रसड़ा विधानसभा बूथ नंबर 146 पर वोट देने आये मतदाता का पहले ही हो चूका था मतदान, यूपी पुलिस और आयोग के विरोध में लगे नारे!
- मतदान कर बूथ से बाहर आये बैरिया विधानसभा क्षेत्र के भाजपा प्रत्याशी सुरेन्द्र सिंह।
- बैरिया विधान सभा के अंतर्गत नौरंगा क्षेत्र के उपेक्षित गाँव के 800 मतदाताओं ने चुनाव का बहिष्कार किया।
सुबह 11 बजे तक हुआ 23.28 % मतदान!
- आजमगढ़ की 10 विधानसभा सीटों पर 22.70 % मतदान.
- बलिया की 7 विधानसभा सीटों पर 21.43 % मतदान.
- देवरिया जिले की 7 विधानसभा सीटों 22.37 % मतदान.
- गोरखपुर की 9 विधानसभा सीटों पर 23.85 % मतदान.
- कुशीनगर की 7 विधानसभा सीटों पर 24.97 % मतदान.
- महराजगंज की 5 विधानसभा सीटों पर 23.00 % मतदान.
- जबकि मऊ की 4 विधानसभा सीटों पर 25.63 % मतदान.
सुबह 11 बजे तक खास:
- पूर्व मंत्री हरिशंकर तिवारी ने चिल्लूपार में डाला अपना वोट!
- बलिया: सदर में बूथ संख्या 90 पर EVM में खराबी!
- गोला के पूर्व माध्यमिक विद्यालय गोला- प्रथम पर 106 वर्षीय बुजुर्ग कासिम अली ने डाला अपना वोट!
- महराजगंज-EVM खराब होने से रूका मतदान.
- गोरखपुर में तुलसी दास इंटर कॉलेज में बने बूथों का निरीक्षण करने पहुंची डीएम संध्या तिवारी.
- मऊ में हलधरपुर के बूथ संख्या 377 पर दर्जन भर महिलाएं लिस्ट में नाम ना होने की वजह से वोट देने से हुई वंचित!
- गोरखपुर में जनता भारती जूनियर हाई स्कूल में बूथ संख्या 359 की EVM मशीन हुई खरा
- बलिया सदर के विधानसभा शंकरपुर मे बूथ संख्या 172 में ख़राब हुई EVM मशीन!
- देवरिया में रामपुर कारखाना के बूथ नं. 239 मंगराईच में द्वितीय मतदान अधिकारी परमात्मा सिंह हुए बेहोश।
सुबह 9 बजे तक हुआ 11 % मतदान!
- आजमगढ़ की 10 विधानसभा सीटों पर 10.95 % मतदान.
- बलिया की 7 विधानसभा सीटों पर 10.93 % मतदान.
- देवरिया जिले की 7 विधानसभा सीटों 9.91 % मतदान.
- गोरखपुर की 9 विधानसभा सीटों पर 10.42 % मतदान.
- कुशीनगर की 7 विधानसभा सीटों पर 11.71 % मतदान.
- महराजगंज की 5 विधानसभा सीटों पर 11.60 % मतदान.
- जबकि मऊ की 4 विधानसभा सीटों पर 12.50 % मतदान.
7 जिलों में हो रहा है चुनाव:
- आजमगढ़ की 10 विधानसभा सीटों पर आज मतदान हो रहा है.
- बलिया की 7 विधानसभा सीटों पर मतदान हो रहा है.
- देवरिया जिले की 7 विधानसभा सीटों पर मतदान हो रहा है.
- गोरखपुर की 9 विधानसभा सीटों पर मतदान हो रहा है.
- कुशीनगर की 7 विधानसभा सीटों पर मतदान हो रहा है.
- महराजगंज की 5 विधानसभा सीटों पर मतदान हो रहा है.
- जबकि मऊ की 4 विधानसभा सीटों पर मतदान हो रहा है.
सुबह 9 बजे तक खास:
- नारद राय ने बलिया सदर के रामपुर महावल बूथ पर किया मतदान!
- लोकतंत्र के महापर्व में यूपी विधानसभा चुनाव में इंडो-नेपाल बॉर्डर के ठूठीबारी को किया गया सील।
- कोतवाली क्षेत्र के संस्कृत पाठशाला मतदान बूथ पर EVM में तकनिकी खराबी की वजह से 45 मिनट लेट शुरू हुआ मतदान ।
- खजनी विधान सभा के बूथ न. 58 भरोहिया प्राथमिक विद्यालय का ईवीएम सारे वोट बता रहा है इनवैलिड।
- सहजनवा के बूथ संख्या 144 का का EVM ख़राब, नहीं हो पा रही वोटिंग
- बूथ संख्या 345 और 322 पर मतदान रुका,ईवीएम मशीन बदलने का काम जारी।
- सेन्टरडूस इंटर कॉलेज की भाग संख्या 330 पर EVM ख़राब, नहीं हो पा रहा मतदान।
- मतदान शुरू होने से पूर्व ही EVM हुआ खराब , कसया विधानसभा के बूथ संख्या 211 का EVM हुआ खराब !
- बूथ संख्या 324 सहजनवा के पाली ब्लाक के रिथुआखोर में EVM मशीन हुई ख़राब, अभी तक नही पहुँची दूसरी मशीन।
- बलिया में बैरिया के बूथ संख्या 52 पर EVM हुआ ख़राब!
- गोरखपुर में 324 सहजनवा के बूथ संख्या 137 केशोपुर में वोट देने के बाद दिया जा रहा है प्रमाण पत्र!
- चिल्लूपार विधानसभा के बसपा के प्रत्याशी विनय शंकर तिवारी ने डाला अपना वोट!
- गोरखपुर में नगर आयुक्त ने किया सहजनवा के बूथ न0 68 का निरीक्षण!
UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें
Kamal Tiwari
Journalist @weuttarpradesh cover political happenings, administrative activities. Blogger, book reader, cricket Lover. Team work makes the dream work.