उत्तर प्रदेश के पीलीभीत से भाजपा सांसद वरुण गाँधी ने आज राजधानी लखनऊ में यूथ कॉन्क्लेव को संबोधित किया।
सत्ता से ज्यादा व्यवस्था परिवर्तन की जरुरत:
- पीलीभीत से भाजपा सांसद वरुण गाँधी ने आज लखनऊ में यूथ कॉन्क्लेव को संबोधित किया।
- जहाँ उन्होंने कहा कि, सत्ता से ज्यादा व्यवस्था परिवर्तन की जरुरत है।
- उन्होंने केरल में एक मामले में रोशनी डालते हुए कहा कि, लोन नहीं मिला था इस वजह से जोजफ ने आत्महत्या की थी।
- भाजपा सांसद ने आगे कहा कि, विजय माल्या लोन चुकाने के बजाय देश छोड़कर भाग गए।
- उन्होंने आगे कहा कि, पीलीभीत के गरीब किसान को माल्या के गारंटर के तौर पर अरेस्ट किया गया।
- वरुण गाँधी ने कार्यक्रम में आगे कहा कि, तीन चौथाई हिन्दुस्तानी 5 हजार रूपए महीने में कमाता है।
- जिससे वो 5 लोगों के परिवार का पेट भरता है।
- स्वास्थ्य मुद्दे पर उन्होंने कहा कि, देश के हालत बहुत ख़राब है।
- 72 फ़ीसदी लोग गंभीर बीमारी का इलाज करवाने में सक्षम नहीं हैं।
- उन्होंने आगे कहा कि, समस्याओं की जड़ राजनीति है, आर्थिक रूप से मजबूत नेता बनता है और सदन में सैलरी बढ़ाने के लिए चिल्लाता है।
- भाजपा सांसद ने आगे कहा कि, 2009 में जो भी सैलरी मिली, उससे किसानों की मदद की।
- उन्होंने आगे कहा कि, जाति-धर्म से ऊपर उठने की जरुरत है।
- साथ ही वरुण गाँधी ने राजनीति परिवार से हटकर नौजवानों को लेने की बात कही।
UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें
Divyang Dixit
Journalist, Listener, Mother nature's son, progressive rock lover, Pedestrian, Proud Vegan, व्यंग्यकार