उत्तर प्रदेश के आगामी विधानसभा चुनाव के मद्देनजर भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के उपाध्यक्ष राहुल गाँधी ‘किसान यात्रा’ के मिशन पर हैं।
किसान यात्रा पहुंची मुरादाबाद:
- राहुल गाँधी की किसान यात्रा उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद जिले में पहुँच चुकी है।
- किसान यात्रा की शुरुआत देवरिया जिले से की गयी थी, जो दिल्ली में समाप्त होगी।
- इस दौरान राहुल गाँधी प्रदेश के किसानों से मिल उनकी समस्याएं और उनके मुद्दे जानने की कोशिश कर रहे हैं।
- वहीँ यात्रा के दौरान जगह-जगह पर राष्ट्रीय उपाध्यक्ष द्वारा खाट सभाएं और रोड शो भी किये जा रहे हैं।
राहुल का हुआ जोरदार स्वागत:
- किसान यात्रा के तहत राहुल गाँधी मूढ़ापाण्डे एअरपोर्ट पहुंचे।
- जहाँ से वो एक मीटिंग के तहत जीरो पॉइंट रवाना हो गए।
- जहाँ कार्यकर्ताओं ने राष्ट्रीय उपाध्यक्ष का जोरदार स्वागत किया।
- मीटिंग के बाद राहुल गाँधी ने रोड शो किया।
हर धर्म में कट्टरपंथी लोग गुस्सा फैलाते हैं:
- किसान यात्रा लेकर मुरादाबाद पहुंचे राहुल गाँधी ने रोड शो किया।
- जिसमें उन्होंने हमेशा की तरह प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पर हमला किया।
- राहुल ने कहा कि, सत्ता पाने के लिए मोदी नफरत फैलाते हैं।
- उन्होंने आगे बोलते हुए कहा कि, हर धर्म में कट्टरपंथी लोग गुस्सा फैलाते हैं।
- इसी में आगे जोड़ते हुए राहुल ने कहा कि, जहाँ भी गुस्सा फैलेगा वहां आप कांग्रेस को खड़ा पाएंगे।
यह भी पढ़ें: किसान यात्राः आगरा में करंट लगने के बाद 22वें दिन मैनपुरी में राहुल!
UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें
Divyang Dixit
Journalist, Listener, Mother nature's son, progressive rock lover, Pedestrian, Proud Vegan, व्यंग्यकार