Uttar Pradesh News, UP News ,Hindi News Portal ,यूपी की ताजा खबरें
UP Elections News 2022

क्या कहता है देवबंद सीट का जातीय समीकरण किसका होगा राजतिलक ?

क्या कहता है देवबंद सीट का जातीय समीकरण

क्या कहता है देवबंद सीट का जातीय समीकरण

आंकड़ें यह साफ बताते हैं कि 1952 से आज तक देवबंद सीट पर ठाकुरों का ही दबदबा रहा है | देवबंद को आज तक जितने भी विधायक मिले,उनमें से दो को छोड़कर बाकी सारे विधायक ठाकुर ही रहे हैं| इससे यहां का जातिगत समीकरण देखा जा सकता है|

आइए बात करतें हैं सहारनपुर जनपद की विधानसभा सीट देवबंद की क्या कहता हैं यहां का जातीय समीकरण??
कौन बनेगा किंगमेकर किसकी होगी सत्ता??
इस सीट पर वर्तमान में लगभग 3 लाख 65 हजार मतदाता हैं जिनमे ठाकुर मतदाता किंगमेकर हैं|
ठाकुर मतदाता लगभग 60 हजार हैं|

तो वहीं गुज्जर 40 हजार,ब्राम्हण 35 हजार,दलित 65 हजार,मुस्लिम मतदाता 90 हजार|
अन्य जातियों के मतदाता लगभग 55000 हैं|
आइए बात करतें हैं 2017 के चुनाव परिणामों की
2017 में इस सीट पर कुल 327564 मतदाता थे|
जिनमे पुरुष मतदाता 177796 महिला मतदाता 149757 थी|
वहीं अन्य मतदाताओं की संख्या 11 थी|

जिनमे से 234410 मतदाताओं ने वोट किया था|
इनमे 126755 पुरुष मतदाता 106980 महिला मतदाता थे|
जबकि पोस्टल वोटों की संख्या 675 थी|
इस चुनाव में बीजेपी के बृजेश ने बीएसपी के माजीद अली को 29400 वोटों से हराया था|
तब बृजेश को 102244 वोट तो माजीद अली को 72844 वोट मिला था|
तब कुल 9 प्रत्याशी मैदान में थे जिनमे 1 महिला प्रत्याशी भी थी|
उस समय कुल 71.56% मतदान हुआ था जबकि पोलिंग स्टेशन की संख्या 339 थी|
क्या कहते हैं 2012 के आंकड़े
कुल 292273 मतदाता थे जिनमे पुरुष मतदाता 160300थे महिला मतदाता 131973 थी|
इस चुनाव में एसपी के राजेंद्र सिंह राणा ने बीएसपी के मनोज चौधरी को 3050 वोट से हराया था|
तब राजेंद्र सिंह राणा को 66682वोट मिला था वहीं मनोज चौधरी को 63632 वोट मिला था|
तब 195568 मतदाताओं ने वोट डाला था जिनमे 108352 पुरुष मतदाता और 87052 महिला मतदाता थी|
पोस्टल वोट 464 थे|
वोटिंग % 67.02%था|
पोलिंग बूथों की संख्या 291 थी|
जबकि 16 प्रत्याशी मैदान में थे जिनमे 1 महिला प्रत्याशी भी थी|

Uttar Pradesh News  : उत्तर प्रदेश की खबरें, आपके शहर का हाल, वायरल न्यूज़ …पाएँ हिंदी की ताज़ा खबरें . लेटेस्ट न्यूज़ से अपडेट रहने के लिए   Uttar Pradesh News  को Twitter पर फॉलो करें

Related posts

UP Election 2022 : नगीना (एससी) विधानसभा चुनाव 2022 नतीजे

Anil Tiwari
3 years ago

UP Elections 2022 : गोरखपुर जिले में 9 विधानसभा क्षेत्रों का चुनावी जातिगत समीकरण

Anil Tiwari
3 years ago

Bhadohi Assembly Election Results 2022 : सपा ने दो और बीजेपी ने एक सीट पर जमाया कब्जा

Desk
3 years ago
Exit mobile version