Uttar Pradesh News, UP News ,Hindi News Portal ,यूपी की ताजा खबरें
UP Elections News 2022

आइए जानते हैं रामपुर मनिहारान सीट का जातीय समीकरण…

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2022 को लेकर पार्टियों ने दांव बिछाना शुरू कर दिया है| सहारनपुर की कुल 7 विधानसभा सीटों में से एक है रामपुर मनिहारान सीट |

यह सीट बीजेपी के लिए खास है|

दशकों के बाद इस सीट पर भारतीय जनता पार्टी का कब्जा हुआ था अब बीजेपी के लिए अपनी कुर्सी बचाने की चुनौती है|
तो आइए जानते हैं रामपुर मनिहारान सीट का जातीय समीकरण…
रामपुर मनिहारन सीट पहली बार 2008 में बनी थी। इस पर पहला विधानसभा चुनाव 2012 में हुआ था|

इस सीट पर पहली बार हुए चुनाव में बीएसपी को जीत मिली थी लेकिन 2017 में योगी-मोदी लहर ने यह सीट बीजेपी के खाते में डाल दी|
क्या कहता है इस सीट का जातीय समीकरण???
कुल मतदाता लगभग 3 लाख 35 हजा
दलित मतदाता सबसे ज्यादा जिनकी संख्या लगभग 70 हजार|

दूसरे नंबर पर मुस्लिम मतदाता लगभग 48 हजार|
तीसरे नंबर पर गुज्जर लगभग 32 हजार ब्राम्हण 28 हजार और लगभग 25 हजार ठाकुर|
लगभग 49000 अन्य मतदाता भी इस सीट पर हैं|
बात 2017 के चुनावों की
2017 में इस सीट पर 297983 मतदाता थे|
जिनमे 161043 पुरुष मतदाता थे जबकि 136938 महिला मतदाता भी थी|
अन्य मतदाताओं की संख्या भी 2 थी|
जबकि 12 प्रत्याशी मैदान में थे जिनमे 5 महिला प्रत्याशी भी थी|
2017 में बीजेपी के देवेंद्र कुमार निम ने बीएसपी के रविन्द्र कुमार मोल्हू को मात्र 565 वोट के अंतर से हराया था|
तब देवेंद्र कुमार को 76465 वोट मिले थे वहीं रविन्द्र कुमार को 75870 वोटमिले थे|
2017 में इस सीट पर 218927 मतदाताओं ने वोट डाला था जिनमे पुरुष मतदाता 117290 थे|
जबकि महिला मतदाता 100803 थी|
पोस्टल वोट 833 डाले गए थे|
तब वोटिंग प्रतिशत 73.47 था|
पोलिंग बूथों की संख्या 295 थी|
क्या था 2012 का परिणाम और समीकरण ??
2012 में इस सीट पर कुल मतदाता 266686 थे|

जिनमे 146380 पुरुष मतदाता 120305 महिला मतदाता थी|
जबकि 1 अन्य मतदाता भी था|
2012 में बीएसपी के रविन्द्र कुमार मोल्हू ने कांग्रेस के विनोद कुमार तेज्यान को 26606 वोट से हराया था|

रविन्द्र कुमार को 77274 वोट मिला था वहीं विनोद कुमार को 50668 वोट मिले थे|
तब कुल 195530 वोट डाले गए थे जिनमे 107527 पुरुष तो 87444 महिला मतदाता थी|
560 पोस्टल वोट डाले गए थे|
पोलिंग प्रतिशत 73.32 था|
जबकि मतदान केंद्रों की संख्या 257 थी|
2012 में कुल 10 प्रत्याशी मैदान में थे जिनमे 1 महिला प्रत्याशी भी थी|

 

Uttar Pradesh News  : उत्तर प्रदेश की खबरें, आपके शहर का हाल, वायरल न्यूज़ …पाएँ हिंदी की ताज़ा खबरें . लेटेस्ट न्यूज़ से अपडेट रहने के लिए   Uttar Pradesh News  को Twitter पर फॉलो करें

Related posts

Bulandshahr : जानें कौन किन सीटों पर कितने वोटों से जीता चुनाव 2017 विधानसभा चुनाव

Desk
4 years ago

उत्तर प्रदेश चुनाव 2022 : बस्ती जिले में पांच विधानसभा सीटों का जातिगत समीकरण

Anil Tiwari
3 years ago

Jalaun :जानें कौन किन सीटों पर कितने वोटों से जीता चुनाव 2017 विधानसभा चुनाव

Anil Tiwari
4 years ago
Exit mobile version