Uttar Pradesh News, UP News ,Hindi News Portal ,यूपी की ताजा खबरें
UP Elections News 2022

बसपा ने यूपी विधान सभा चुनाव के लिए उम्मीदवारों की सूची जारी कर दी

BSP Candidates List Released For UP Assembly Elections 2022

July 2021

बहुजन समाज पार्टी ने विधानसभा 2022 के चुनाव के लिए पत्ते खोल दिए हैं। पूरे प्रदेश में कानपुर क्षेत्र से सबसे पहले तीन सीटों पर पार्टी ने प्रत्याशी तय कर दिए हैं। पार्टी हाईकमान की तरफ से बिठूर से रमेश यादव, कानपुर देहात के सिकंदरा सीट से लालजी शुक्ल और इटावा की भरथना सीट से कमलेश आंबेडकर के नाम शामिल हैं।

पार्टी की तरफ से तय किए गए तीनों प्रत्याशी पहली बार विधानसभा चुनाव मैदान में उतर रहे हैं। जातिगत संदेश देने के लिए बसपा ने ब्राह्मण, अनुसूचित जाति और पिछड़ी जाति के टिकट पहली कड़ी में तय किए हैं।

पार्टी ने इन तीनों प्रत्याशियों की घोषणा के लिए अलग-अलग दिनों में सम्मेलन आयोजित करने का फैसला लिया है। 27 को बिठूर सीट और दो अगस्त को सिकंदरा सीट के लिए सम्मेलन होगा। इसके बाद भरथना सीट के लिए सम्मेलन किया जाएगा।

बसपा के विधानसभा 2022 के प्रत्याशी ( BSP Candidates List)
1- बिठूर विधानसभा सीट – रमेश यादव दो बार प्रमुख रह चुके हैं। 2008 में बसपा से जुड़े। 2010 में मंडल कोआर्डिनेटर भी रहे। परिवार में भी प्रधान और क्षेत्र पंचायत स्तर पर कई बार पत्नी व दूसरे सदस्यों ने जीत हासिल की है।

2- सिकंदरा विधानसभा सीट – लालजी शुक्ल, उप्र प्रदेश पुलिस की सेवा में रह चुके हैं। इनके भाई रामजी शुक्ल विधायक और राज्यमंत्री रह चुके हैं। मूल निवास औरैया है।

3- इटावा की भरथना सीट – कमलेश आंबेडकर, बसपा के सेक्टर प्रभारी भीमराव आंबेडकर की पत्नी हैं। वर्तमान में शिक्षा विभाग में कार्यरत हैं।

 

Uttar Pradesh News : उत्तर प्रदेश की खबरें, आपके शहर का हाल, वायरल न्यूज़ …पाएँ हिंदी की ताज़ा खबरें . लेटेस्ट न्यूज़ से अपडेट रहने के लिए

Related posts

UP Election 2022 : कैसरगंज विधानसभा चुनाव 2022 नतीजे

Anil Tiwari
4 years ago

Fatehpur : जानें कौन किन सीटों पर कितने वोटों से जीता चुनाव 2017 विधानसभा चुनाव

Desk
4 years ago

Pilibhit : जानें कौन किन सीटों पर कितने वोटों से जीता चुनाव 2017 विधानसभा चुनाव

Anil Tiwari
4 years ago
Exit mobile version