लखीमपुर खीरी : लखीमपुर खीरी जिले में जातीय /  जातिगत समीकरण ( Caste Factors of Lakhimpur Kheri ) को जीत का आधार मान रहे लोगों की नजरें टिकी हैें। कुछ क्षेत्रों में स्थानीय कारणों से सत्ता का विरोध भी साफ झलक रहा है।

लखीमपुर खीरी जिले में 8 विधानसभा सीटें हैं। 

विधानसभा विधायक पार्टी
पलिया हरविंदर कुमार साहनी भाजपा
निघासन राम कुमार वर्मा भाजपा
गोला गोकर्णनाथ अरविंद गिरि भाजपा
श्री नगर (एससी) मंजू त्यागी भाजपा
धौरहरा अवस्थी बाला प्रसाद भाजपा
लखीमपुर योगेश वर्मा भाजपा
कस्ता (एससी) सौरभ सिंह भाजपा
मोहम्मदी लोकेंद्र प्रताप सिंह भाजपा

ये भी पढ़ें : 

उत्तर प्रदेश चुनाव: एक-एक विधानसभा की जानकारी

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनावों की राजनीति में जातिगत समीकरण काफी मायने रखते हैं

Caste Factors of Lakhimpur Kheri  Assembly Constituencies in UP elections 2022

लखीमपुर खीरी जिले के पलिया विधानसभा चुनाव 2017 परिणाम

लखीमपुर खीरी जिले के पलिया विधानसभा सीट से बीजेपी के हरविंदर कुमार साहनी विधायक चुने गए.

लखीमपुर खीरी जिले के पलिया विधानसभा के अनुमानित जातिगत समीकरण

लखीमपुर खीरी जिले के पलिया विधानसभा [ Palia Assembly ] में लगभग 3 लाख 40 हजार मतदाता हैं। पलिया विधानसभा सीट के जातिगत समीकरण के आधार पर एससी और ओबीसी वोटों की संख्या अच्छी-खासी है। मुस्लिम वोटर्स भी ठीक संख्या में हैं।

 

लखीमपुर खीरी जिले के निघासन विधानसभा चुनाव 2017 परिणाम

लखीमपुर खीरी जिले के निघासन विधानसभा सीट से बीजेपी के राम कुमार वर्मा विधायक चुने गए.

लखीमपुर खीरी जिले के निघासन विधानसभा के अनुमानित जातिगत समीकरण

लखीमपुर खीरी जिले के निघासन विधानसभा [ Nighasan Assembly ] में लगभग 3 लाख 27 हजार मतदाता हैं। निघासन विधानसभा सीट के जातिगत समीकरण के आधार पर सबसे अधिक दलित उसके बाद मुस्लिम तथा मौर्या निर्णायक मतदाता के रूप में जाने जाते हैं। अभी तक बसपा से छिटक कर लगभग 30 हज़ार मौर्या बिरादरी भाजपा की तरफ़ झुक गया है। भार्गव, राजवंशी आदि बिरादरी के लोग बसपा से नाराज हैं।

 

लखीमपुर खीरी जिले के गोला गोकर्णनाथ विधानसभा चुनाव 2017 परिणाम

लखीमपुर खीरी जिले के गोला गोकर्णनाथ विधानसभा सीट से बीजेपी के अरविंद गिरि विधायक चुने गए.

लखीमपुर खीरी जिले के गोला गोकर्णनाथ विधानसभा के अनुमानित जातिगत समीकरण

लखीमपुर खीरी जिले के गोला गोकर्णनाथ विधानसभा [ Gola Gokaran Nath Assembly ] में लगभग 3 लाख 65 हजार मतदाता हैं। गोला गोकर्णनाथ विधानसभा सीट के जातिगत समीकरण के आधार पर कुर्मी, मुस्लिम और ब्राम्हण मतदाताओं का दबदबा रहा है । लेकिन मुस्लिम मतदाता निर्णायक माना जाता है। अभी तक जनता ने जातिगत राजनीति कि जगह विकास की राजनीति को महत्व दिया है ।

 

लखीमपुर खीरी जिले के श्री नगर (एससी) विधानसभा चुनाव 2017 परिणाम

लखीमपुर खीरी जिले के श्री नगर (एससी) विधानसभा सीट से बीजेपी के मंजू त्यागी विधायक चुने गए.

लखीमपुर खीरी जिले के श्री नगर (एससी) विधानसभा के अनुमानित जातिगत समीकरण

लखीमपुर खीरी जिले के श्री नगर (एससी) विधानसभा [ Sri Nagar Assembly ] में लगभग 3 लाख 8 हजार मतदाता हैं। श्री नगर (एससी) विधानसभा सीट के जातिगत समीकरण के आधार पर जीत के लिए  ब्राह्मण और दलित वर्ग के अलावा पिछड़े वर्ग के मतों की जरूरत पड़ती है। मुस्लिम और दलित वर्ग के मत भी परिणाम बदलने की क्षमता रखते है।

 

लखीमपुर खीरी जिले के धौरहरा विधानसभा चुनाव 2017 परिणाम

लखीमपुर खीरी जिले के धौरहरा विधानसभा सीट से बीजेपी के अवस्थी बाला प्रसाद विधायक चुने गए.

लखीमपुर खीरी जिले के धौरहरा विधानसभा के अनुमानित जातिगत समीकरण

लखीमपुर खीरी जिले के धौरहरा विधानसभा [ Dhaurahra Assembly] में लगभग 3 लाख 65 हजार मतदाता हैं। धौरहरा विधानसभा सीट के जातिगत समीकरण के आधार पर दलित और ब्राह्मण बाहुल्य क्षेत्र  है। पिछड़ा वर्ग के भी मतदाता ठीक संख्या में है ।

 

लखीमपुर खीरी जिले के लखीमपुर सदर विधानसभा चुनाव 2017 परिणाम

लखीमपुर खीरी जिले के लखीमपुर सदर विधानसभा सीट से बीजेपी के योगेश वर्मा विधायक चुने गए.

लखीमपुर खीरी जिले के लखीमपुर सदर विधानसभा के अनुमानित जातिगत समीकरण

लखीमपुर खीरी जिले के लखीमपुर सदर विधानसभा [ Lakhimpur Assembly ] में लगभग 3 लाख 21 हजार मतदाता हैं।  लखीमपुर सदर विधानसभा सीट के जातिगत समीकरण के आधार पर दलित मतों के अलावा ब्राह्मणों के मतदाता भी ठीक संख्या में है । कुर्मी व मुस्लिम मतदाता मिल कर कड़ी टक्कर दे सकते है।

 

लखीमपुर खीरी जिले के कस्ता (एससी) विधानसभा चुनाव 2017 परिणाम

लखीमपुर खीरी जिले के कस्ता (एससी) विधानसभा सीट से बीजेपी के सौरभ सिंह विधायक चुने गए.

लखीमपुर खीरी जिले के कस्ता (एससी) विधानसभा के अनुमानित जातिगत समीकरण

लखीमपुर खीरी जिले के कस्ता (एससी) विधानसभा [ ] में लगभग 3 लाख 1 हजार मतदाता हैं। कस्ता विधानसभा सीट के जातिगत समीकरण के आधार पर लगभग एक लाख अनुसूचित जाति , सवा लाख ओबीसी , 50 हजार सामान्य और 10 हजार अन्य के वोट हैं । 

 

लखीमपुर खीरी जिले के मोहम्मदी विधानसभा चुनाव 2017 परिणाम

लखीमपुर खीरी जिले के मोहम्मदी विधानसभा सीट से बीजेपी के लोकेंद्र प्रताप सिंह विधायक चुने गए.

लखीमपुर खीरी जिले के मोहम्मदी विधानसभा के अनुमानित जातिगत समीकरण

लखीमपुर खीरी जिले के मोहम्मदी विधानसभा [ Mohammdi Assembly ] में लगभग 3 लाख 15 हजार मतदाता हैं। मोहम्मदी विधानसभा सीट के जातिगत समीकरण के आधार पर ब्राह्मण और पिछड़े वर्ग बाहुल्य क्षेत्र  है। मुस्लिम मतदाता ठीक संख्या में है ।

 

ये भी पढ़ें : 

Lakhimpur Kheri : जानें कौन किन सीटों पर कितने वोटों से ज‍िता चुनाव 2017 विधानसभा चुनाव

403 सीटों वाली यूपी विधानसभा में Muslim Voters का असर क‍ितना ?

UP Elections 2022 : यूपी में क्या है मुस्लिम आबादी का गणित ?

Uttar Pradesh News : उत्तर प्रदेश की खबरें, आपके शहर का हाल, वायरल न्यूज़ …पाएँ हिंदी की ताज़ा खबरें . लेटेस्ट न्यूज़ से अपडेट रहने के लिए

Caste Factors of Lakhimpur Kheri  Assembly Constituencies in UP Elections 2022

UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें