Uttar Pradesh News, UP News ,Hindi News Portal ,यूपी की ताजा खबरें
UP Elections News 2022

उत्तर प्रदेश चुनाव 2022 : हमीरपुर जिले में 972 मतदेय स्थल हैं।

Hamirpur Polling Stations, Polling Booths | 2021-2022 ( मतदेय स्थल मतदान केन्द्र )

विधानसभा चुनाव 2022 नए नियमों के तहत होगा। कोरोना प्रोटोकॉल को ध्यान में रखते हुए एक मतदेय स्थल पर 1200 से अधिक मतदाता नहीं होंगे। पहले यह मानक 1400 से लेकर 1500 वोटर संख्या तक था । आयोग ने एक हजार से 1200 मतदाताओं पर बूथ बनाने का निर्णय लिया है।

ये भी पढ़ें : उत्तर प्रदेश चुनाव 2022 : एक-एक विधानसभा की जानकारी

उत्तर प्रदेश के हमीरपुर जनपद में विधानसभा चुनाव की तैयारियां शुरू हो गई है। जिला निर्वाचन कार्यालय में ईवीएम की प्राथमिक स्तर की चेकिंग का कार्य पूरा कर लिया गया है।

मतदान शांतिपूर्ण संपन्न कराने के लिए इस बार हमीरपुर जिले के 2 विधानसभाओं में 972 बूथों ( मतदेय स्थल ) पर मतदान होगा। मतदाताओं की सुविधा के लिए इस बार मतदान केंद्र बढ़ाए गए हैं।

हमीरपुर विधानसभा मे 476 मतदेय स्थलों के स्थान पर अब 494 मतदेय‌ स्थल‌ बनाये गये है। वही  राठ विधानसभा मे 451 के स्थान पर अब 478 मतदेय स्थल‌ बनाये गये‌ है।

इस प्रकार जनपद की दोनो‌ विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र में कुल 972 मतदेय स्थलो मे विधानसभा चुनाव की निर्वाचन प्रक्रिया संपन्न होगी।

ये भी पढ़ें : उत्तर प्रदेश चुनाव 2022 : हमीरपुर जिले में 2 विधानसभा सीटों का चुनावी जातिगत समीकरण

उत्तर प्रदेश राज्य में पहले से बने 1,63,494 पोलिंग स्टेशनों से बढ़कर अब 1,74,351 पोलिंग स्टेशन हो गए हैं। इस प्रकार कुल 10,857 पोलिंग स्टेशनों की बढ़ोत्तरी हुई।

भारत निर्वाचन आयोग के अनुसार पांच जनवरी 2022 को मतदाताओं की अंतिम सूची का प्रकाशन कर दिया जाएगा।

ये भी पढ़ें : यूपी विधानसभा चुनाव 2022 में बुजुर्ग एवं दिव्यांग घर बैठे कर सकेंगे मतदान

आप राष्ट्रीय निर्वाचक नामावली में अपना नाम ढूंढ सकते हैं।

सभी विधानसभा क्षेत्रों की निर्वाचक नामावलियां मुख्य निर्वाचन अधिकारी की वेबसाइट electoralsearch.in पर उपलब्ध होंगी, जिस पर  देखी जा सकती है तथा प्रिन्टआउट भी प्राप्त किया जा सकता है।

वेबसाइट www.ceouttarpradesh.nic.in पर उपलब्ध होंगी, जिस पर Search your name Electoral Roll बटन पर क्लिक कर देखी जा सकती है

ये भी पढ़ें : Hamirpur : जानें कौन किन सीटों पर कितने वोटों से जीता चुनाव 2017 विधानसभा चुनाव

मतदेय स्थलों की सूची 2021-22 | जिला हमीरपुर ( Hamirpur Polling Stations Download Link )

यूपी विधानसभा चुनाव 2022 में 2 विधानसभा के मतदेय स्थलों के आलेख्य प्रकाशित सूची

 

Uttar Pradesh News  उत्तर प्रदेश की खबरें, आपके शहर का हाल, वायरल न्यूज़ …पाएँ हिंदी की ताज़ा खबरें . लेटेस्ट न्यूज़ से अपडेट रहने के लिए   Uttar Pradesh News  को Twitter पर फॉलो करें

 

Related posts

UP Election 2022 : मोहम्मददाबाद विधानसभा चुनाव 2022 नतीजे

Anil Tiwari
3 years ago

उत्तर प्रदेश चुनाव 2022 : आगरा जिले में बढ़ेंगे 25 मतदान केंद्र एवं 129 बूथ

Anil Tiwari
3 years ago

UP Election 2022 : श्रावस्ती विधानसभा चुनाव 2022 नतीजे

Anil Tiwari
3 years ago
Exit mobile version