Uttar Pradesh News, UP News ,Hindi News Portal ,यूपी की ताजा खबरें
UP Elections News 2022

क्या कहता है मेरठ की दक्षिण सीट का जातीय समीकरण किसका होगा राजतिलक?

पश्चिमी उत्तरप्रदेश की धड़कन है जिला मेरठ यहां 7 विधानसभा सीटें Meerut South Constituency हैं मौजूदा समय में 6 सीट पर बीजेपी और 1 सीट पर समाजवादी पार्टी काबिज है|

सभी पार्टियां वैसे महंगाई,भ्रष्टाचार,बेरोजगारी,कानून व्यवस्था जैसे मुद्दे तो उठा रही लेकिन हकीकत कुछ है

जो भी पार्टी जातीय समीकरण साधने में कामयाब होगी सत्ता उसकी ही होगी |
तो आइए बात करते हैं मेरठ दक्षिण विधानसभा सीट ( Meerut South Constituency  ) की…
कुल वोटर लगभग 4 लाख 70 हजार..
इस सीट पर करीब 85 हजार मुस्लिम|
48 हजार एससी|
45 हजार वैश्य और जैन हैं |
वही जाट और गुज्जरों की संख्या भी करीब करीब 60 हजार है|
बाकी की संख्या में ब्राम्हण एससी एसटी और अन्य जातियों के लोग हैं |

बात करते हैं 2017 के चुनावों की

तो इस सीट से भाजपा के सोमेंद्र तोमर ने बीएसपी के हाजी मोहम्मद याकूब को लगभग 25000 वोटों से हराया था |

बीजेपी के सोमेंद्र तोमर को 113225 वोट मिले थे वहीं बीएसपी के हाजी मोहम्मद याकूब को 77830 वोट मिले थे |

2017 विधानसभा चुनावों में मेरठ दक्षिण से 12 प्रत्याशी मैदान में थे|

वहीं लगभग 270510 वोट यानी 63% वोटिंग भी हुई थी बात करे पोलिंग सेंटर्स की तो इस सीट पर 412 मतदान केंद्र बनाए गए थे |

इस सीट पर 2017 में पुरुष मतदाता 236965 थे वहीं महिला मतदाताओं की संख्या 191695 थी |

2012 के विधानसभा चुनावों के बारे मे भी आपको बताते हैं

2012 में इस सीट से 21 प्रत्याशी मैदान में थे जिनमे 1 महिला प्रत्याशी भी थी |
मतदान केंद्रों की संख्या 338 थी वहीं कुल मतदाताओं की संख्या 346745 थी|

जिनमे पुरुष मतदाता 187824 थे वहीं महिला मतदाता 158882 थी |
जबकि कुल 203267 वोट यानी 58.62% वोट डाले गए थे |
इस सीट से भाजपा के सत्य प्रकाश अग्रवाल ने बीएसपी के शुशील कुमार वाधवा को 3613 वोट से हराया था |
सत्य प्रकाश अग्रवाल को 70820 वोट मिले थे वहीं शुशील कुमार को 67207 वोट मिले थे|

 

Uttar Pradesh News  : उत्तर प्रदेश की खबरेंआपके शहर का हालवायरल न्यूज़ …पाएँ हिंदी की ताज़ा खबरें लेटेस्ट न्यूज़ से अपडेट रहने के लिए   Uttar Pradesh News  को Twitter पर फॉलो करें

Related posts

UP Election 2022 : अकबरपुर विधानसभा चुनाव 2022 नतीजे

Anil Tiwari
3 years ago

यूपी विधानसभा चुनाव 2022: महोबा की दोनों विधानसभा सीटों का जातिगत समीकरण

Anil Tiwari
3 years ago

उत्तर प्रदेश चुनाव 2022 : जौनपुर जिले में 3936 मतदेय स्थल हैं।

Anil Tiwari
3 years ago
Exit mobile version