उत्तर प्रदेश की समाजवादी सरकार ने सूबे में एक बार फिर से बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया है। सूबे के करीब 111 अधिकारियों का तबादला कर दिया गया है।
26 आईएएस, 30 पीसीएस, 55 एसडीएम:
- उत्तर प्रदेश की समाजवादी सरकार ने कल रात सूबे में बड़ा फेरबदल कर दिया है।
- गौरतलब है कि, इससे पहले भी मुख्यमंत्री अखिलेश यादव इससे पहले भी रातों-रात 67 आईएएस अधिकारियों के तबादले कर चुके हैं।
- इस बार सूबे के 26 आईएएस अधिकारी, 30 वरिष्ठ पीसीएस अधिकारी समेत 55 एसडीएम के तबादले कर दिए गए हैं।
इनके हुए तबादले:
- आधिकारिक प्रवक्ता के अनुसार तबादला किये गये अधिकारियों में प्रदीप भटनागर को प्रमुख सचिव कृषि, चन्द्रकांत को मंडलायुक्त आगरा, मोनिका एस गर्ग को प्रमुख सचिव महिला कल्याण विभाग के अतिरिक्त प्रभार से मुक्त किया गया।
- रेणुका कुमार को प्रमुख सचिव महिला कल्याण विभाग तथा प्रमुख सचिव समन्वय एवं लघु विभाग, सुभाष चन्द शर्मा को सचिव चिकित्सा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण।
- मुरली मनोहर लाल को वर्तमान पद के साथ आयुक्त खाद्य सुरक्षा एवं औषधी प्रशासन, ओएन सिंह को विशेष सचिव लोक निर्माण विभाग, सुखलाल भारती को प्रबन्ध निदेशक राज्य हथकरघा कानपुर निगम।
- मनमोहन चौधरी को विशेष सचिव व्यवसायिक शिक्षा एवं कौशल विकास विभाग, रमाकान्त पाण्डेय को अपर निदेशक उत्तर प्रदेश प्रशासन एवं प्रबन्ध एकादमी, सुरेश कुमार सिंह को अपर आयुक्त ग्राम्य विकास बनाया गया।
- चन्द्रपाल सिंह को सचिव लोकसेवा आयोग उत्तर प्रदेश इलाहाबाद, प्रमोद कुमार को विशेष सचिव लोक निर्माण विभाग, राजेन्द्र कुमार सिंह को प्रबन्ध निदेशक मिला है।
- उत्तर प्रदेश भूमि सुधार निगम, संजय अग्रवाल को प्रबन्ध निदेशक पिकप, सीईओ लिडा एवं अधिशासी निदेशक उद्योग बन्धु के अतिरिक्त प्रभारी से कार्यमुक्त किया गया है।
- कन्चन वर्मा को वर्तमान पद के साथ सीईओ लिडा, अलकनन्दा दयाल को वर्तमान पद के साथ प्रबन्ध निदेशक पिकप व अधिशासी निदेशक उद्योग बन्धु का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है।
- तो वहीँ अजय दीप सिंह को प्रबन्ध निदेशक यूपी डेस्को, अटल कुमार राय को विशेष सचिव वाणिज्य कर व मनोरंजन कर विभाग मिला है।
- आन्द्रा वामसी को मुख्य विकास अधिकारी इलाहाबाद, पुलकित खरे को मुख्य विकास अधिकारी वाराणसी, टीके शिबु को मुख्य विकास अधिकारी शाहजहांपुर बनाया गया है।
- नरेन्द्र प्रसाद पाण्डेय को मुख्य विकास अधिकारी फरूखाबाद, चन्द्रप्रकाश श्रीवास्तव को विशेष सचिव खाद्य एवं रसद, अपूर्वा दुबे को ज्वाइंट मजिस्टे्रट बरेली और सुनील कुमार वर्मा को ज्वाइंट मजिस्टे्रट आगरा बनाया गया है।
UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें
Divyang Dixit
Journalist, Listener, Mother nature's son, progressive rock lover, Pedestrian, Proud Vegan, व्यंग्यकार