उत्तर प्रदेश में श्रीकृष्ण के जन्मस्थान मथुरा में आतंकवादी हमले की आशंका के चलते सुरक्षा के कड़े प्रबंध किये गए हैं।
4 हजार जवानों की तैनाती:
- भगवान श्रीकृष्ण के जन्मस्थान मथुरा में आतंकवादी हमले की आशंका के चलते सुरक्षा के कड़े प्रबंध किये गए हैं।
- जिसके चलते यहाँ 4 हजार जवानों की तैनाती की गयी है।
- जिनमें अर्धसैनिक बल, सीआरपीएफ, आरएएफ, पीएसी और पुलिस शामिल है।
- गौरतलब है कि, मथुरा में श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव के मौके पर करीब 20 लाख लोगों के आने का अंदाजा लगाया जा रहा है।
जन्मस्थान के पास बैरियर, एलईडी स्क्रीन पर होगा लाइव प्रसारण:
- आयोजन कार्यक्रम में जन्मस्थान के पास बैरियर लगाये गए हैं।
- परिसर में और उसके बाहर एक बड़ी स्क्रीन पर जन्मोत्सव का सजीव प्रसारण किया जायेगा।
- सुरक्षा के मद्देनजर परिसर को 3 जोन में बांटा गया है।
- इन 3 जोनों में करीब 14 सेक्टर और करीब 273 पॉइंट बने हैं।
- इन सभी पॉइंट्स पर 18 पीएसी कंपनी, अर्धसैनिक बल, और पुलिस बल तैनात रहेंगे।
- मथुरा-वृन्दावन में सुरक्षा के मद्देनजर आगरा, अलीगढ़, फ़िरोज़ाबाद और मैनपुरी से पुलिस बल मंगाया गया है।
ख़ुफ़िया एजेंसी ने किया था सचेत:
- मथुरा-वृन्दावन में करीब 4 हजार जवानों की तैनाती की गयी है।
- सूत्रों के मुताबिक, ख़ुफ़िया एजेंसी ने आतंकी हमले की आशंका के लिए सचेत किया था।
- जिसके चलते भारी मात्रा में सुरक्षा बलों की तैनाती की गयी है।
- मथुरा के एसएसपी बब्लू कुमार ने जानकारी दी कि, सुरक्षा के लिए शहर के तीन एएसपी, 16 सीओ, 250 दरोगा।
- करीब 1000 सिपाही, 50 महिला दरोगा, 250 महिला सिपाही, 2 टीआई, 7 टीएसआई, 70 गोपनीय शाखा के लोग।
- इसके अलावा 5 बम निरोधक दस्ते, फायर ब्रिगेड, 12 कंपनी पीएसी सहित अन्य सुरक्षाकर्मी तैनात किये गए हैं।
- निगरानी के लिए वाचटावर भी बनाया गया है।
- मथुरा में आज बाहरी वाहनों के प्रवेश पर प्रतिबन्ध लगा हुआ है।
- इसके अलावा श्रीकृष्ण के जन्मस्थान के आस-पास 5 चिकित्सा कैंप भी बनाये गए हैं।
UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें
Divyang Dixit
Journalist, Listener, Mother nature's son, progressive rock lover, Pedestrian, Proud Vegan, व्यंग्यकार