उत्तर प्रदेश में एक बाद फिर से प्रशासनिक फेरबदल किया गया है, जिसके अंतर्गत 6 आईएएस अधिकारियों के तबादले कर दिए गए हैं।
इटावा में नए जिलाधिकारी की हुई नियुक्ति:
- उत्तर प्रदेश के प्रशासनिक ढाँचे में एक बार फिर से बदलाव किया गया है।
- जिसके अंतर्गत 6 आईएएस अफसरों के तबादले कर दिए गए हैं।
- इसके साथ ही इटावा में नए जिलाधिकारी की नियुक्ति की गयी है।
इन आईएएस अधिकारियों के हुए तबादले:
- शमीम अहमद खान को इटावा जिले का नया डीएम बनाया गया है।
- के. बालाजी को औरैया का डीएम बनाया गया है।
- वैभव श्रीवास्तव को अम्बेडकरनगर का डीएम बनाया गया है।
- निखिल शुक्ला को मऊ का डीएम नियुक्त किया गया है।
- डॉ० सुरेन्द्र कुमार को विशेष सचिव राजस्व बनाया गया है।
- हर्षित माथुर मेरठ के जॉइंट मजिस्ट्रेट नियुक्त किये गए हैं
UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें
Divyang Dixit
Journalist, Listener, Mother nature's son, progressive rock lover, Pedestrian, Proud Vegan, व्यंग्यकार