15 अगस्त 2017 को भारत अपनी आजादी का 71वां स्वतंत्रता दिवस(71st independence day) मना रहा है, जिसके तहत हर साल की तरह इस बार भी लाल किले पर झंडारोहण किया गया। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने लाल किले की प्राचीर पर तिरंगा लहराया और देश के नाम अपना संबोधन दिया, अपने संबोधन में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने एक बार फिर से ‘सबका साथ, सबका विकास’ की बात की। इसी क्रम में उत्तर प्रदेश में भी देश की आजादी का 71वां स्वतंत्रता दिवस मनाया गया। जहाँ राज्यपाल राम नाईक ने राजभवन में झंडारोहण किया। इसी क्रम में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भी लखनऊ स्थित विधानसभा में झंडारोहण किया, साथ ही मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने राज्य के 22 करोड़ लोगों के नाम अपना सन्देश भी दिया।

स्वतंत्रता संग्राम की शुरुआत उत्तर प्रदेश से हुई थी(71st independence day):

  • मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने विधानसभा में झंडारोहण के बाद राज्य की जनता के नाम अपना सन्देश दिया।
  • जिसमें उन्होंने कहा कि, 1857 का वह दिन, 1857 का पहला संग्राम उत्तर प्रदेश की भूमि से शुरू हुआ था।
  • भारत को विकसित करना है, समृद्ध करना है।
  • अग्रणी देशों की कतार में आगे रखना है।
  • इसका रास्ता उत्तर प्रदेश से होकर जाता है।

[ultimate_gallery id=”99790″]

एक-एक पल भारत को शक्ति के रूप में स्थापित करने के लिए समर्पित(71st independence day):

  • सीएम योगी ने आगे कहा कि, क्या हम संकल्प कर पाएंगे कि,
  • हम अपना एक-एक पल दुनिया के सामने भारत को शक्ति के रूप में स्थापित करने में देंगे?
  • क़ानून के रक्षकों को आउट ऑफ टार्न के साथ प्रोत्साहित करेंगे।

देश की विरासत को बचाने का काम कर रहे हैं:

  • यूपी में देश की विरासत को बचाने का काम कर रहे हैं।
  • विरासत के बिना समाज त्रिशंकु की तरह होता है जिसकी कोई राह नही होती।
  • ईको टूरिज़्म के लिए नई दिशा बनाई है।
  • नई औद्योगिक नीति बनाई है ताकि युवाओं का पलायन रुके।
  • यूपी में कानून का राज और हर नागरिक भयमुक्त हो इसके लिए पुलिसिंग को नई दिशा दे रहे हैं।
  • यूपी STF और ATS की योगी आदित्यनाथ ने तारीफ की।
  • शिक्षा के क्षेत्र में हम अमूलचूल परिवर्तन की ओर अग्रसर हुए हैं।
  • गरीब, किसान, मजदूर, अल्पसंख्यकों के बच्चे अगर हीन भावना से ग्रसित होंगे तो यूपी आगे नही बढ़ पाएगा।

यूपी में शिक्षा की स्थिति आज भी चुनौती:

  • 1 करोड़ 52 लाख बच्चों को यूनीफार्म देने का काम कर रही है।
  • लाखों परिवारों को विद्युत कनेक्शन देने का काम किया गया।
  • यूपी में शिक्षा की स्थिति आज भी चुनौती बनी हुई है।
  • विद्युत वितरण भेदभाव और इसमे वीआईपी संस्कृति को खत्म करते हुए समान विद्युत वितरण की व्यवस्था की।
  • किसानों को उपज का उचित दाम मील इसके लिए सीधे क्रय की व्यवस्था की।
  • योगी प्रदेश के जनता पर बिना बोझ डाले हमने 86 लाख किसानों का ऋण माफ किया।
  • हमें यूपी के 22 करोड़ लोगों के बारे में सोचना होगा जो आज़ादी के 70 वर्षों बाद भी बुनियादी सुविधाओं से वंचित है।
  • कहा पिछले चार महीनों में बहुत अच्छा काम किया आने वाले दिनों में नया उत्तरप्रदेश देखने को मिलेगा,
  • क़ानून व्यवस्था को लेकर योगी आदित्यनाथ ने पिछली सरकार पर भी निशाना साधा।
  • जीवन हताशा निराशा का नाम नही बल्कि जीवंत और जज़्बे का नाम होना चाहिए।

ये भी पढ़ें: देश के गरीबों को भी स्वतंत्रता का अहसास होना चाहिये!

UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें