मथुरा के हनुमान नगर के एक युवक की गोली मार कर हत्या कर दी गई।
Video Player
Media error: Format(s) not supported or source(s) not found
Download File: https://www.uttarpradesh.org/wp-content/uploads/2022/09/WhatsApp-Video-2022-09-18-at-3.56.57-PM.mp4?_=1मथुरा-
थाना हाईवे क्षेत्र के हनुमान नगर के एक युवक की गोली मार कर हत्या कर दी गई। उसका शव घर से करीब 500 मीटर की दूरी पर मिला। मरने वाला घर का इकलौता चिराग था।
हनुमान नगर निवासी शाहिल उर्फ मोन्टी (18) का शव घर से करीब पांच सौ मीटर दूर एक खाली प्लाट में सुबह मिला। युवक के सीने में गोली मारी गई है। सीने पर ही एक कारतूस और पास ही तमंचा पड़ा था। रात को उसका अपने ही साथियों के साथ झगड़ा हुआ था। उसके बाद से गायब था। मरने वाले युवक के पिता राजू ड्राइविंग करते है। और इस समय वह अम्बाला में है। हत्या के कारणों का पता नही चल सका है। एसपी सिटी एमपी सिंह ने बताया, युवक की हत्या की गई है। घटना के पीछे के कारण अभी स्पष्ट नहीं हो पाए है। सीसीटीवी देखे जा रहे है। स्वजन से भी पूछताछ की जा रही है।
Report:- Jay
UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें