Uttar Pradesh News, UP News ,Hindi News Portal ,यूपी की ताजा खबरें
Uttar Pradesh

निकाय चुनाव-20 से 30 नवंबर के बीच प्रदेश भर में AAP करेगी 800 कार्यकर्ता सम्मेलन – सभाजीत सिंह

निकाय चुनाव-20 से 30 नवंबर के बीच प्रदेश भर में AAP करेगी 800 कार्यकर्ता सम्मेलन – सभाजीत सिंह

प्रदेश के 77 पदाधिकारियों को कार्यकर्ता सम्मेलन की दी गई जिम्मेदारी, निगमों के भ्रष्टाचार को करेंगे उजागर- सभाजीत सिंह

प्रांतों के अध्यक्ष, प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष सहित अन्य पदाधिकारी जिलों में जाकर कार्यकर्ता सम्मेलन को संबोधित करेंगे।

निकाय चुनाव के मद्देनजर गंदगी हटाओ झाड़ू चलाओ अभियान को मिले जनता के समर्थन के बाद यूपी प्रभारी सांसद संजय सिंह के निर्दशानुसार आम आदमी पार्टी प्रदेश के सभी नगर निगम/ नगर पंचायत /नगर पालिका के क्षेत्रों में कार्यकर्ता सम्मेलन करेगी जिसके माध्यम से पार्टी पदाधिकारी पालिकाओं में व्याप्त भ्रष्टाचार को जनता को बताएंगे और निकाय चुनाव में आम आदमी पार्टी को एक बार मौका देने की अपील करेंगे ।
आप निकाय चुनाव के प्रदेश अध्यक्ष सभाजीत सिंह ने बताया कि प्रदेश के सभी नगर निगम नगर पालिका और नगर पंचायतों की विधानसभाओं में 20 नवंबर से 30 नवंबर तक 800 कार्यकर्ता सम्मेलन करेंगी जिसके लिए प्रदेश के 77 पदाधिकारियों को जिम्मेदारी दी गई है. उन्होंने बताया आम आदमी पार्टी निकाय की सभी सीटों पर मजबूती से चुनाव लड़ेगी और कार्यकर्ता सम्मेलन के दौरान नए लोगों को पार्टी की सदस्यता दिलाई जाएगी, आवेदन फार्मो का वितरण किया जाएगा और संभावित प्रत्याशियों का क्षेत्रीय सर्वे कराकर नामों पर चर्चा की जाएगी.
पिछले कुछ दिनों से आप द्वारा चलाए गए हर अभियान में जिस तरह जनता ने पूर्ण रूप से आप का समर्थन किया है उससे राज्य सरकार की नींद उड़ चुकी है. उन्होंने कहा कि 11 दिन में 800 कार्यकर्ता सम्मेलन कर नगर निगम नगर पालिका और नगर पंचायतों में चरम सीमा पर व्याप्त भ्रष्टाचार को उजागर कर जनता को संबोधित किया जाएगा और इसके साथ ही साथ दिल्ली के केजरीवाल मॉडल को घर-घर तक पहुंचाने का कार्य करेंगे
सभाजीत सिंह ने कहा कि गंदगी हटाओ झाड़ू चलाओ पदयात्रा के दौरान पार्टी के पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं ने नियमों के भ्रष्टाचार को जनता तक पहुंचाने का काम किया और प्रदेश की बदहाल शिक्षा व्यवस्था, जर्जर शिक्षा भवन, महिला असुरक्षा, प्रशासनिक लापरवाही, रिश्वतखोरी, नगर निगम में व्याप्त भ्रष्टाचार और लापरवाही से अवगत कराया है.।

चुनाव समिति के अध्यक्ष सभाजीत सिंह ने बताया कि सभी प्रांतों के अध्यक्ष, प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष सहित अन्य साथी इस अभियान में जिलों में जाकर कार्यकर्ता सम्मेलन को संबोधित करेंगे।

Related posts

स्वामी प्रसाद मौर्य के इस्तीफे के बाद, इन्द्रजीत सरोज को बनाया जा सकता है नेता विपक्ष!

Divyang Dixit
8 years ago

अमरोहा- संजय सिंह ने साधा बीजेपी पर निशाना

kumar Rahul
7 years ago

मिर्ज़ापुर ।जनपद के किसानो को नही मिला प्रधानमंत्री कृषि बिमा का लाभ।

Sudhir Kumar
7 years ago
Exit mobile version