एक्टिविस्ट डॉ. नूतन ठाकुर ने चंदौली के गिरफ्तार (IAS) एआरटीओ आरएस यादव मामले में सामने आये 3 आईएएस अफसरों के खिलाफ भी कार्रवाई किये जाने की मांग की है।

सीएम को लिखा पत्र

  • मुख्यमंत्री को भेजे अपने पत्र में उन्होंने कहा है कि यादव ने अपनी पूछताछ में प्रमुख सचिव स्तर के तीन आईएएस अफसरों को उनके आपराधिक कार्यों और भ्रष्टाचार में सम्मिलित होने की बात स्वीकारी है।
  • उन्होंने कहा कि इनमे एक नाम बसपा शासन काल में अत्यंत ताकतवर रहे आजमगढ़ के एक रिटायर्ड आईएएस अफसर का भी बताया जा रहा है।

ये भी पढ़ें- भ्रष्ट ARTO आरएस यादव का ऑडियो वायरल, हर जिले का तय करता था रेट!

  • उन्होंने कहा कि मीडिया रिपोर्ट के अनुसार यादव ने स्वयं अपने भ्रष्टाचार में इन अफसरों का बड़ा योगदान माना है।
  • नूतन ने कहा कि मुख्यमंत्री आदित्यनाथ निरंतर भ्रष्टाचार के प्रति जीरो टॉलरेंस की बात करते हैं।
  • ऐसे में जब यादव ने पूछताछ में अपने गलत कार्यों में सहयोगी आईएएस अफसरों के नाम बताये हैं। तो उनके सम्बन्ध में भी कठोरता के साथ जांच की जानी चाहिए।
  • उनकी (IAS) जिस हद तक संलिप्तता पायी जाती है, उस हद तक उनके खिलाफ विधिक कार्यवाही की जानी चाहिए।

वाराणसी जिले का रेट है 4500 रुपए!

  • चंदौली के भ्रष्ट ARTO आरएस यादव के बुरे दिन आ गए हैं।
  • आरएस यादव का एक ऑडियो वायरल हुआ है, जिसमें वो ट्रक ड्राइवरों से मनचाहा दाम वसूल रहे हैं।
  • ताजुब तो इस बात का है कि आरएस यादव ने खुद ही हर जिले में ट्रकों की एंट्री का रेट तय कर रखा है।
  • आरएस यादव के मुताबिक, चंदौली में ट्रक की एंट्री का रेट 2500 रुपए, वाराणसी 4500 रुपए और गाजीपुर का 2100 रुपए है।
  • इसके साथ ही अन्‍य जिलों के अधिकारियों से सांठ-गांठ कर वहां पर भी ट्रकों की एंट्री का कमीशन आरएस यादव कमाते हैं।ये भी पढ़ें: चंदौली: वसूली के नाम पर करोड़ों निगलने वाले ARTO गिरफ्तार!

अकूत संपत्ति का मालिक है आरएस यादव

  • ARTO आरएस यादव की गिरफ़्तारी के बाद जानकारी मिल रही है कि, उसके पास अकूत संपत्ति का भंडार है।
  • वाराणसी के कैंटोनमेंट में वेस्टिन होटल।
  • हरहुआ में लबे रोड पर प्लाट।
  • मकबूल आलम रोड पर करोड़ों का रिहायशी मकान।
  • वाराणसी के आशापुर में 1.50 बीघा जमीन।
  • 15 वॉल्वो बस का मालिक।
  • चकिया चंदौली में पूजा धर्म कांटा।
  • गोरखपुर में शॉपिंग मॉल।
  • नोएडा में रिहायशी फ्लैट भी आरएस यादव के नाम पर है।ये भी पढ़ें: चंदौली: ‘वसूली’ के नाम पर करोड़ों निगल गए ARTO!

ओवरलोड ट्रक को चलवाने का था सिंडिकेट

  • चंदौली जिले में सिपाही के माध्यम से अवैध वसूली कराने वाले आरएस यादव को गिरफ्तार कर लिया गया है।
  • जिसके बाद ARTO यादव के कारनामों की कलई खुल रही है।
  • ARTO यादव अवैध वसूली के नाम पर ओवरलोड ट्रकों को चलवाने का भी सिंडिकेट चलाते थे।
  • वहीं, ARTO यादव की संपत्ति अरबों में बताई जा रही है।
  • गौरतलब है कि, यह संपत्ति यादव ने मात्र पिछले 5 सालों में बनाई है।
  • यादव जल निगम से 5 साल के लिए प्रतिनियुक्ति पर आए थे।
  • प्रतिनियुक्ति के बाद भी रसूख के चलते ARTO के पद पर तैनात किए गए थे।
  • इसके साथ ही यादव तकरीबन ढाई दशक से भदोही, गाजीपुर, मिर्जापुर, बनारस और चंदौली में तैनात थे।
  • चंदौली में अवैध टोकन सिस्टम से ओवरलोड ट्रक को पास कर अवैध कमाई का जरिया बनाया।
  • इसके साथ ही यादव के पास से मिले एंट्री रजिस्टर से कई और अफसरों के नाम सामने आने के संकेत हैं।ये भी पढ़ें: अब PWD के कामों पर सचिवालय के अफसर रखेंगे नजर!
UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें