कांग्रेस विधायक अदिति सिंह को पिछले दिनों पार्टी ने अहम जिम्मेदारी देते हुए उन्हें ऑल इंडिया महिला कांग्रेस का महासचिव घोषित किया। इसके बाद वे राष्ट्रीय स्तर की राजनीति में सक्रिय हो गई। वैसे तो वह यूपी की सबसे युवा और लोकप्रिय विधायक हैं। लेकिन अब लाखों दिलों के भीतर जगह बनाने के लिए अदिति पहली बार फेसबुक लाइव के जरिये सीधा संवाद करेंगी। अदिति ने अपने ट्वीटर अकाउंट पर ये जानकारी शेयर की है। अदिति के ट्वीट के मुताबिक वह आगामी 12 सितंबर को शाम पांच बजे जनता से संवाद के जरिये सवाल जवाब करेंगी। उन्होंने लिखा है कि सभी अपने प्रश्न मुझे मेरे फेसबुक पेज पर मेसेज (Inbox) करें। अदिति के इस ट्वीट को लोग खूब रीट्वीट और लाइक कर रहे हैं।

बता दें कि अदिति सिंह साल 2017 में हुए यूपी विधानसभा चुनाव जीत तक रायबरेली सदर से विधायक बनी है, जबकि इनके पिता अखिलेश सिंह भी इसी सीट से कांग्रेस पार्टी के विधायक रह चुके हैं, 29 साल की अदिति ने अमेरिका के ड्यूक यूनिवर्सिटी से मैनेजमेंट की पढ़ाई की है। रायबरेली सदर से अदिति ने 90 हजार से अधिको वोटों से जीत दर्ज की थी। अब उन पर ज्यादा से ज्यादा महिलाओं को संगठन से जोड़ने की जिम्मेदारी है। रायबरेली से विधायक होने के कारण उन्हें गांधी परिवार का करीबी माना जाता रहा है। प्रियंका गांधी के कारण ही उन्होंने कांग्रेस जॉइन की है। वह प्रियंका गांधी को बचपन से जानती हैं और तभी से उन्हें अपना आइडल मानती हैं। अदिति फिलहाल इजरायल में हैं। उन्होंने कहा कि वे पार्टी नेतृत्व की शुक्रगुजार हैं कि उन्हें इतनी अहम जिम्मेदारी दी गई।

[penci_related_posts taxonomies=”undefined” title=”उत्तर प्रदेश की खबरें” background=”” border=”” thumbright=”yes” number=”4″ style=”grid” align=”none” displayby=”uttar_pradesh_categories” orderby=”random”]

UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें