उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में इन दिनों डेंगू का प्रकोप बुरी तरह छाया हुआ है। हर घर का एक ना एक सदस्य इस बीमारी से पीड़ित अवश्य है। इस बीमारी का असर लखनऊ के फैज़ुल्लागंज में बुरी तरह व्याप्त है। जिला प्रशासन द्वारा किये जा रहे सभी प्रयास किस तरह विफल है इसका नजारा आज बलरामपुर अस्पताल में देखने को मिला।

प्रशासन द्वारा किये गए सारे इंतजाम बेकार :

  • राजधानी के बलरामपुर अस्पताल में मरीजों के लिए 50 बेड है मगर यहाँ 70 मरीज भर्ती है।
  • यहाँ पर एक बेड पर दो मरीजों को भर्ती किया जा रहा है।
  • किसी भी मरीज को सही इलाज नहीं मिल रहा है।
  • कुछ मरीज का तो तीमारदारों की बेंच और जमीन पर लिटाकर उनका इलाज किया जा रहा है।
  • अस्पताल में भर्ती मरीजों की उम्र 5 साल से लेकर 50 साल के बुजुर्ग तक है।
  • इस बीमारी से पीड़ित मरीजों की संख्या भी लगातार बढ़ती जा रही है।
  • चारों तरफ डेंगू फैला होने के बावजूद अस्पताल में सफाई के कोई भी पुख्ता इंतजाम नहीं है।
  • डेंगू वार्ड जिसमे मरीज भर्ती है, वहीं पर कूड़ा भरा हुआ है।
  • नर्से मारेजों को इंजेक्शन और दवाईयां देकर उसका कूड़ा वहीं फेंक देती है।
  • कोई भी अस्पताल कर्मी उसे बहार उठाकर फेंकने की जहमत तक नहीं उठाता है।

[ultimate_gallery id=”22409″]

UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें