Uttar Pradesh News, UP News ,Hindi News Portal ,यूपी की ताजा खबरें
Uttar Pradesh

एक्टर सोनू सूद की अपील के बाद बढ़े मदद को हाथ

एक्टर सोनू सूद की अपील के बाद बढ़े मदद को हाथ

24 घंटे में 3 हजार से अधिक लोगो ने अनमय के लिए किया 13 लाख का दान

सुल्तानपुर के अनमय (7 माह) को स्पाइनल मस्कुलर एट्रोपी जैसी जटिल बीमारी से जूझते महीनों हो गए हैं। बीमारी का पता चले भी करीब एक महीने बीते गए। उसे नई जिंदगी देने के अमेरीका से लाकर एक इंजेक्शन लगाया जाना है। जिसकी कीमत 16 करोड़ रुपए है। अब तक देश और विदेश से उसके लिए लोगो ने 95 लाख रुपए दान किए हैं।

 

बुधवार को एक्टर सोनू सूद ने अनमय की जिंदगी बचाने के लिए 54 सेकेंड का एक वीडियो जारी कर मदद की अपील किया था। जिसके बाद मदद का ग्रोथ बढ़ा है। करीब 24 घंटे के अंदर दान करने वालों की संख्या 3 हजार से ऊपर पहुंच गई, और मदद की धनराशि भी लगभग 13 लाख के ऊपर गई है। मंगलवार रात तक अनमय की मदद में 17086 लोगो ने 82 लाख 84 हजार रुपए की मदद किया था। लेकिन बुधवार की रात मदद करने वालों का आंकड़ा 20892 तक पहुंचा। अनमय के लिए कुल 9561393 रुपए जुटाए गए हैं।

विधायकों और डीएम ने शासन को लिखा है पत्र

सुल्तानपुर के कादीपुर से भाजपा विधायक राजेश गौतम ने CM को पत्र लिखकर मुख्यंमत्री विवेकाधिकार कोष से मदद की आग्रह किया है। चार दिन पूर्व सुल्तानपुर से भाजपा विधायक विनोद सिंह ने भी मुख्यमंत्री को पत्र लिखा था। इसके अलावा जौनपुर के बदलापुर से भाजपा विधायक रमेश चंद मिश्र व शाहगंज विधायक सुरेश सिंह ने मुख्यमंत्री योगी को पत्र लिखकर विवेकाधिकार कोष से मदद करने का आग्रह किया है। खुद DM सुल्तानपुर रवीश गुप्ता ने 11 अगस्त को मुख्यमंत्री को पत्र लिखा था।

 

अनमय के पिता बैंक में हैं कर्मचारी

अनमय के पिता सुमित कुमार सिंह बैंक कर्मचारी हैं। मां अंकिता सिंह गृहणी हैं। अनमय के एक 5 साल की बहन है। करीब 3 माह पहले अनमय की शारीरिक ग्रोथ में कुछ कमी हुई, परिवार ने उसे दिल्ली के सर गंगा राम और एम्स जैसे बड़े अस्पताल में दिखाया। वहां पता चला कि अनमय को स्पाइनल मस्कुलर एट्रोफी यानि SMA टाइप वन नाम की गंभीर बीमारी हो चुकी है। जो करोड़ो बच्चों में एकाध को ही होती है। इस बीमारी के लक्षण मात्र 6 माह में ही आने लगते हैं और 2 साल के भीतर ही बच्चे की मौत हो जाती है।

Report:- Gyanendra

Related posts

प्रयागराज: नगर निगम की लापरवाही से लोग हो रहे हैं डेंगू के शिकार

Shivani Awasthi
6 years ago

पीएम आवास योजना: मंद गति में हो रहा काम- लक्ष्मीकान्त बाजपई

Shivani Awasthi
6 years ago

खो चुके जनाधार की वापसी के लिए बसपा की ‘महारैली’!

Divyang Dixit
7 years ago
Exit mobile version