Uttar Pradesh News, UP News ,Hindi News Portal ,यूपी की ताजा खबरें
Uttar Pradesh

उन्नाव रेप केस पर अफजाल अंसारी ने की मीडिया की तारीफ

देश व प्रदेश में डॉक्टर भीम राव अंबेडकर के नाम परिवर्तन और उन्नाव रेप व हत्याकांड इन दिनों सुर्खियों बने हुए है। इन्हीं मामलों को लेकर गाजीपुर में बीएसपी नेता अफजाल अंसारी ने उन्नाव घटना को लेकर मीडिया की सराहना की। कहा कि बीजेपी विधायक कुलदीप सेंगर को प्रदेश के मुख्यमंत्री व सरकारी मिशनरी काफी बचाने का प्रयास किया, लेकिन मीडिया ने इस मामले को बखूबी उठाया है। जिसका परिणाम बीजेपी विधायक जेल में होंगे।

राम टाइटल लगाने से परहेज कर रहे हैं दलित

वहीं उन्होंने डॉक्टर भीव राम अंबेडकर के नाम में परिवर्तन और उनकी प्रतिमा का भगवा करण पर कहा कि आज का दलित समाज अपने नाम के अन्त में टाइटल राम लगाते थे वो अब राम नाम के टाइटल से परहेज कर रहे है। अब दलित पर गुड्डू राम, सुभाष राम लिखते थे, लेकिन अब वे अपने नाम के अंत में भारतीय या अन्य कोई टाइटल दे रहे हैं। राम नाम के टाइटल को अब अपमान समझते है। वहीं उन्होंने बीजेपी के स्वच्छा मिशन पर कहा कि मोदी जी गांधी के चश्में छड़ी और झाड़ू लगा करके स्वच्छता मिशन का अभियान चलाया है। उसका जो हश्र हुआ है वहीं हश्र सत्याग्रह का होगा।

दिखावटी प्रेम है अंबेडकर के प्रति

वहीं अंबेडकर पर बोलते हुए कहा कि अंबेडकर जी सभी दलों के लिए नहीं बल्कि ऐसे दलों के लिए जो प्रतिमाएं भी तोड़ते है, संविधान बदलने की सोच रखते है। और जो दिशा दी है उन्हीं की राह पर चलकर कमजोर दलित और पिछड़े अपने हक की लड़ाई लड़ते हैं। जो इसके विपरीत सोच रखते है आज वो इसके लिए विवश हुए है। उनके अंदर एक दिखावटी प्रेम है अंबेडकर के प्रति।

ये भी पढ़ेंः यूपी MLC चुनाव में बसपा को समर्थन देगी समाजवादी पार्टी

ये भी पढ़ेंः गायों के प्रति जिम्मेदारी नहीं निभा पा रही है योगी सरकारः नंदी संकल्प सेना

Related posts

अखिलेश यादव ने गठबंधन पर दिया बड़ा बयान, भाजपा पर बोला हमला

Sudhir Kumar
6 years ago

पीलीभीत: ग्रामीणों के लिए मुसीबत बना दबंग का तालाब पर अवैध कब्ज़ा

Shivani Awasthi
6 years ago

नितिन गडकरी इलाहाबाद पर करेंगे ‘योजनाओं की बारिश’!

Divyang Dixit
8 years ago
Exit mobile version