Uttar Pradesh News, UP News ,Hindi News Portal ,यूपी की ताजा खबरें
Uttar Pradesh

आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर आपस में टकराईं आधा दर्जन गाड़ियां

उत्तर प्रदेश के उन्नाव जिला में घने कोहरे का कहर शुक्रवार सुबह देखने को मिला। यहां आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर कोहरा अधिक होने की वजह से एक के बाद आधा दर्जन से अधिक गाड़ियां आपस में टकरा गईं। इस घटना में करीब 10 लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं। घायलों में 4 की हालत बेहद गंभीर बताई जा रही है। दुर्घटना में कई गाड़ियां टकराईं तो कई कारें चकनाचूर हो गईं। हादसे की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने राहगीरों की मदद से घायलों को एम्बुलेंस के जरिये निकट के अस्पतालों में भर्ती कराया है। पुलिस क्षतिग्रस्त वाहनों को मुख्य मार्ग से हटाने में जुटी थी। हादसे के कारण घंटो यातायात भी बाधित रहा। 

आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर हुए हादसे में कई वाहन चालक घायल

जानकारी के मुताबिक, उन्नाव के बांगरमऊ कोतवाली क्षेत्र के हैबतपुर गांव के सामने आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर कोहरे का कहर देखने को मिला। यहां सुबह तड़के कोहरा अधिक होने की वहज से उल्टी दिशा (रॉंग साइड) से आ रही पिकअप से एक वाहन टकरा गया इसके बाद करीब आधा दर्जन वाहन आपस में टकरा गए। गाड़ियों की भिड़ंत में जब तक लोग कुछ समझ पाते तब तक वाहन एक दूसरे से भिड़ते चले गए। हादसे में कई कार सवार घायल बताये जा रहे हैं। राहगीरों की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने सभी घायलों को एम्बुलेंस के जरिये नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया है। हादसे की वजह से मुख्यमार्ग पर भीषण जाम की स्थिति बन गई। पुलिस ने सभी वाहनों को क्रेन की मदद से मुख्यमार्ग से हटवाया। इसके बाद यातायात को दुरुस्त किया जा सका।

इससे पहले भी आपस में भिड़ चुके कई वाहन

कई वाहनों के आपस में टकराने का ये कोई पहला मामला नहीं है इससे पहले 8 नवंबर 2017 को उत्तर प्रदेश के मथुरा जिले में यमुना एक्सप्रेस-वे पर एक के बाद एक डेढ़ दर्जन गाड़ियां आपस में टकरा गईं थीं। इस घटना में दो दर्जन से ज्यादा लोग मामूली रूप से घायल हो गए थे। इस घटना के एक दिन बाद 9 नवंबर 2017 दिल्ली-आगरा एक्सप्रेस-वे पर फिर घने कोहरे के कारण एक के बाद एक 20 वाहन आपस में भिड़ गए थे। इस भीषण एक्सीडेंट में एक महिला की मौत हो गई थी जबकि दो दर्जन से अधिक लोग घायल हो गए थे। वहीं पिछली 19 दिसंबर 2017 को भी बांगरमऊ क्षेत्र में करीब 20 गाड़ियां आपस में टकराई थीं। जबकि 28 दिसंबर 2017 को भी करीब एक दर्जन वाहन आपस में भिड़ गए थे। इस हादसे में 3 लोगों की मौत जबकि एक दर्जन से अधिक लोग घायल हुए थे।

वाहन चलाते समय इन बातों का रखें ध्यान

उत्तर प्रदेश में सर्दी की पहली अंगड़ाई का कहर लगातार देखने को मिल रहा है। कोहरे का कहर शुरूआती ठंड से कई जिले के लोग कांपने लगे हैं। उत्तर प्रदेश में सर्दी आते हैं कोहरे ने कई शहरों को अपने आगोश में ले लिया है। साथ सामन्य जन जीवन अस्त ब्यस्त हो गया है। जिसके चलते यातायात पर इसका बड़ा असर पड़ा है। सड़कों पर धुंध के चलते आवा-जाही में भी कमी आयी है। साथ ही दुर्घटनाएं भी बढ़ी हैं। लगातार कोहरे के कारण हो रहे हादसों पर चालकों को वाहन काफी सावधानी के साथ चलाने की आवस्यकता है। कोहरा अधिक होने पर फॉग लाइट का इस्तेमाल करें। वाहन चलाते समय दोपहिया चालक हेलमेट और चार पहिया चालक सीट बेल्ट जरूर लगाएं। अपने वाहन को कोहरा होने पर धीमी गति से साइड में चलाएं। किसी को भी जल्दबाजी में ओवरटेक ना करें। सावधानी बरतें और सुरक्षित रहें। (आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे)

 

https://youtu.be/lgYkRQ1QMw0

Related posts

भाजपा की जिला पंचायत सदस्य की गाड़ी पर धारदार हथियारों से हमला

Desk
2 years ago

फरवरी से शुरू होंगे उत्तर प्रदेश के विधानसभा चुनाव!

Divyang Dixit
8 years ago

सपा-रालोद गठबंधन की संभावनाओं से मचा सियासी घमासान!

Rupesh Rawat
8 years ago
Exit mobile version