भाजपा ने लंबे इंतजार के बाद आगरा जिला और महानगर अध्यक्षों [ Rajkumar Gupta ] के नाम की घोषणा कर दी है। ब्रज क्षेत्र कार्यालय में रविवार को हुए कार्यक्रम में यह फैसला सामने आया, जिसके बाद कार्यकर्ताओं में जश्न का माहौल बन गया और जमकर आतिशबाजी की गई

ये भी पढ़ेंः  उत्तर प्रदेश भाजपा के नए जिलाध्यक्षों की घोषणा

प्रशांत पूनिया को मिली जिलाध्यक्ष की जिम्मेदारी

  • प्रशांत पूनिया भाजपा संगठन में लंबे समय से सक्रिय रहे हैं और कई अहम पदों की जिम्मेदारी संभाल चुके हैं।
  • पिछड़ा वर्ग से आने वाले पूनिया को जिले की कमान सौंपकर भाजपा ने सामाजिक संतुलन बनाए रखा
  • आगरा जिले में आगरा ग्रामीण, फतेहाबाद, खेरागढ़, बाह और फतेहपुर सीकरी विधानसभा क्षेत्र आते हैं

राजकुमार गुप्ता बने महानगर अध्यक्ष [ Rajkumar Gupta ]

  • राजकुमार गुप्ता [ Rajkumar Gupta ] इससे पहले आगरा भाजपा के उपाध्यक्ष पद पर थे और अब उन्हें महानगर अध्यक्ष बनाया गया है।
  • वे वैश्य समाज से आते हैं और व्यापारी वर्ग में अच्छी पकड़ रखते हैं।
  • इससे पहले भानु महाजन इस पद पर थे, अब उनकी जगह गुप्ता को यह जिम्मेदारी दी गई है।
  • आगरा महानगर में आगरा उत्तर, छावनी, दक्षिण विधानसभा और एत्मादपुर विधानसभा क्षेत्र आते हैं

भाजपा की रणनीति

भाजपा ने जातीय संतुलन बनाए रखते हुए पिछड़ा वर्ग और वैश्य समुदाय से नेताओं को जिम्मेदारी सौंपी है। यह फैसला 2027 विधानसभा चुनावों की तैयारियों को ध्यान में रखते हुए किया गया है, जिससे भाजपा को स्थानीय स्तर पर और मजबूती मिलने की उम्मीद है।

UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें