Uttar Pradesh News, UP News ,Hindi News Portal ,यूपी की ताजा खबरें
Uttar Pradesh

सपा के अड़ियल रवैये के कारण कांग्रेस लड़ रही उपचुनाव- अजय कुमार लल्लू

फूलपुर और गोरखपुर सीट पर होने वाले उपचुनाव के लिए बसपा ने सपा को अपना समर्थन दिया है। बसपा के अलावा कई अन्य क्षेत्रीय दलों ने भी समाजवादी पार्टी को इन दोनों सीटों पर होने वाले उपचुनावों में अपना समर्थन दिया है। हालाँकि कांग्रेस ने इन दोनों ही सीटों पर अपना प्रत्याशी उतारा है जो समाजवादी पार्टी के उम्मीदवारों के लिए खतरा बन सकता है। हालाँकि पहले कांग्रेस के भी सपा से गठबंधन की खबरें आ रही थी जिन पर अब यूपी विधानसभा में कांग्रेस दल के नेता अजय कुमार लल्लू ने बड़ा खुलासा किया है।

सपा को मिला बसपा का समर्थन :

गोरखपुर और फूलपुर सीट पर होने वाले उपचुनावों में पहली बार ऐसा हुआ है कि कट्टर विरोधी बसपा ने सपा को अपना समर्थन दिया है। बसपा के अलावा चौधरी अजीत सिंह की पार्टी राष्ट्रीय लोकदल ने भी अपना समर्थन समाजवादी पार्टी को दे दिया है। इसके अलावा कई अन्य छोटे दलों ने भी सपा को अपना समर्थन दिया है। सपा को इतने सारे दलों का समर्थन मिलने से भाजपा की मुश्किलें जरूर थोड़ी बढ़ गयी हैं। मगर कांग्रेस ने इन दोनों ही सीटों पर अपने प्रत्याशी उतारे हैं और जमकर प्रचार कर रहे हैं। कांग्रेस ने अपने नेताओं की फ़ौज इन दोनों उपचुनाव में उतार दी है।

 

ये भी पढ़ें : इन्वेस्टर्स समिट: सरकारी धन की लूट, एलईडी लाइट लगाने में बड़ा घपला

कांग्रेस नेता ने किया खुलासा:

उत्तर प्रदेश में विधानसभा सत्र के लिए आज कांग्रेस नेता अजय सिंह लल्लू पहुंचे हुए थे। यहाँ पर मीडिया को संबोधित करते हुए उन्होंने कई बड़ी बातें कही। कांग्रेस विधायक ने कहा कि कांग्रेस चाहती थी कि विपक्षी दल उपचुनाव मिलकर लड़े। इसके लिए गुलाम नबी आजाद ने लगातार अखिलेश यादव से बात भी की थी। मगर इस मुद्दे पर सपा के अड़ियल रवैये के कारण ही कांग्रेस चुनाव लड़ रही है। कांग्रेस ने सपा से गठबंधन पर लगातार चर्चा की। मीडिया वार्ता में अजय सिंह लल्लू ने कहा कि यूपी की राजनीति में आने वाले समय में और गठबंधन हो सकते हैं।

 

ये भी पढ़ें : मायावती ने सभी विधायकों की बैठक बुलाई, जोनल कोऑर्डिनेटर भी रहेंगे मौजूद

Related posts

सांसद भैरों प्रसाद मिश्र के द्वारा आदर्श ग्राम योजना के तहत गोद लिए गाँव का रियल्टी चेक

UPORG Desk 5
8 years ago

मथुरा: शिक्षक भर्ती घोटाले में 50 फर्जी शिक्षकों के खिलाफ एफआईआर दर्ज

Shivani Awasthi
6 years ago

‘आइडियल बहु’ कोर्स शुरू करने की ख़बरों का बीएचयू ने किया खंडन

Shani Mishra
6 years ago
Exit mobile version