नोटबंदी के फैसले से बदहाल अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल इसके खिलाफ आज प्रदर्शन करेगा। व्यापार मंडल प्रदेश के सभी जिला मुख्यालयों पर प्रदर्शन करेंगे। व्यापार मंडल का कहना है कि इस फैसले से व्यापार रूक गया है। किसानों को भी आनाज मूल्य नहीं मिल रहा है।

जीएसटी को एक साल टालने की मांग :

  • व्यापार मंडल प्रदर्शन स्वरूप दारुलशफा से वाहन रैली निकालेगा और डीएम को इस संबंध में ज्ञापन सौपेंगा।
  • अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के राष्ट्रीय अध्यक्ष संदीप बंसल ने कहा कि इस्पेक्टर राज स्वीकार नहीं किया जायेगा।
  • हमारी मांग है कि जीएसटी लागू करने की तिथि एक अप्रैल 2018 की जाये।
  • वहीं 8 नवंबर से पहले की बैकिंग व्यवस्था बहाल की जाये।
  • अब तक व्यापारियों को नोटबंदी से होने वाले नुकसान की भरपाई एवं ब्याज माफ किया जाए।
  • व्यापारियों को अपना करने वाला कोई भी बयान बर्दाश्त नहीं करेंगे।
  • वहीं प्रदेश मंत्री हाफिज अहमद सिद्दीकी ने कहा कि बुधवार को दारूलशफा कार्यालय पर हम एकत्र होंगे।
  • इसके बाद सभी पदाधिकारी कलेक्ट्रेट पहुंच कर जिलाधिकारी को ज्ञापन दिया जायेगा।

यह भी पढ़ें – एक ही परिवार के 11 लोगों की नृशंस हत्या, मृतकों में 6 बच्चे शामिल!

UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें