उत्तर प्रदेश की समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव रविवार 10 सितम्बर को सूबे के कुशीनगर(akhileh yadav kushinagar) के दौरे पर रहेंगे। अपने कुशीनगर दौरे के तहत सपा राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव समाजवादी रथ पर सवार होकर जिले में पहुंचेंगे।

सुबह 10 बजे कुशीनगर के लिए रवाना होंगे अखिलेश यादव(akhileh yadav kushinagar):

  • सपा राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव रविवार को कुशीनगर के दौरे पर जा रहे हैं।
  • अखिलेश यादव राजधानी लखनऊ स्थित अपने आवास 4वीडी से सुबह 10 बजे कुशीनगर के लिए रवाना होंगे।
  • अमौसी एयरपोर्ट से अखिलेश यादव गोरखपुर एयरपोर्ट के लिए रवाना होंगे।
  • सुबह करीब 10.50 बजे अखिलेश यादव गोरखपुर पहुंचेंगे।
  • गोरखपुर एयरपोर्ट से अखिलेश यादव कुशीनगर के लिए रवाना होंगे।

समाजवादी रथ पर सवार होकर कुशीनगर पहुंचेंगे अखिलेश यादव(akhileh yadav kushinagar):

  • सपा राष्ट्रीय अध्यक्ष गोरखपुर से वाया सड़क मार्ग कुशीनगर के लिए रवाना होंगे।
  • इस दौरान अखिलेश यादव अपने 5 करोड़ के समाजवादी रथ में सवार होकर कुशीनगर पहुंचेंगे।
  • अखिलेश यादव करीब 12 बजे कुशीनगर के रामकोला पहुंचेंगे।
  • जहाँ अखिलेश यादव शहीद दिवस पर आयोजित कार्यक्रम में शिरकत करेंगे।

किसान जनसभा को संबोधित करेंगे अखिलेश यादव(akhileh yadav kushinagar):

  • सपा राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव रामकोला में 25वें किसान शहीद कार्यक्रम में शिरकत करेंगे।
  • इस दौरान अखिलेश यादव किसान जनसभा को भी संबोधित करेंगे।
  • यह कार्यक्रम रामकोला चीनी मिल परिसर में आयोजित किया जायेगा।

ये भी पढ़ें: गाजीपुर: वीर अब्दुल हमीद को श्रद्धांजलि देंगे आर्मी चीफ!

UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें