उत्तर प्रदेश सरकार : यूपी में कुछ दिनों से हो रही बारिश और ओलावृष्टि के कारण किसानों को काफी नुकसान हुआ है। उत्तर प्रदेश सरकार ने ओलावृष्टि से प्रभावित किसानों को राहत देने की योजना बनायीं है। मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने बारिश और ओलावृष्टि से प्रभावित किसानों तत्काल राहत पहुंचाने के निर्देश दिये हैं।

उत्तर प्रदेश सरकार:

  • ओलावृष्टि और बारिश से 1086 गांवों की फसलों को नुकसान पंहुचा है।
  • ओलावृष्टि और बारिश से 14 लोगों की जान गई है।
  • मृतकों के परिजनों को 4-4 लाख रुपए की सहायता दी जाएगी।

यह भी पढ़ें : जब एक चैनल लांच के दौरान अखिलेश यादव और अमर सिंह का हुआ सामना. 

  • राजस्व मंत्री रामपाल सिंह ने कहा फसलों के नुकसान का आकलन कागजी नहीं हो सकता है।
  • मुख्यमंत्री ने अधिकारीयों को निर्देश दियें की वे ओलावृष्टि से हुयी क्षति का जल्द से जल्द सर्वे करें.
  • मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार के लिए किसानों का हित सर्वोपरि है।
  • मुख्यमंत्री ने सभी जिलाधिकारी को निर्देश दिया है कि वे किसानों को राहत देना शुरू करें।
  • अखिलेश यादव ने कड़े शब्दों में यह कहा कि लापरवाही करने वाले अधिकारियों पर सख्त कार्रवाई होगी।
  • मुख्यमंत्री श्री अखिलेश यादव 18 मार्च तक फसलों की क्षति की सूचना भेजने के निर्देश दिए हैं।
  • मुख्यमंत्री श्री अखिलेश यादव द्वारा सूचना देने के लिए फैक्स नम्बर और ई-मेल आईडी जारी की गयी हैं।
  • फैक्स नम्बर 0522-2238084, 2236305, ई-मेल[email protected]
  • ओलावृष्टि से हर साल किसानों का बहुत नुकसान होता है.
  • किसान बहुत ही मेहनत से फसल उगाता है.
  • जब उसकी फसल नष्ट हो जाती है तो किसान बहुत ही हताश हो जाते हैं.
  • किसान अपन सब कुछ दांव पर लगाकर खेती करता है.
  • इसके लिए वो बैंक से कर्जा भी लेता है.
  • जब फसल नष्ट हो जाती है तो कई किसान कर्ज के तले आत्महत्या कर लेते हैं.
  • किसान हमारा अन्नदाता होता है.
  • सरकार को चाहिए कि वो हमारे अन्नदाता के लिए विशेष सुविधा प्रदान करे.
UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें